ठाणे: Fadnavis update महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई में सानपाड़ा थाने की नयी इमारत का उद्घाटन किया और कहा कि परिसर में अत्याधुनिक सुविधाएं पुलिस को नागरिकों को तेज एवं बेहतर सेवा प्रदान करने में सक्षम बनायेंगी।मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को सानपाड़ा, सीबीडी बेलापुर, वाशी और पनवेल तालुका थानों को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन भी प्रदान किया तथा पुलिस व्यवस्था में गुणवत्ता, दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर उनकी सराहना की।
Fadnavis update:उन्होंने औपचारिक रूप से सीसीटीएनएस (अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम) दैनिक संचालन, ई-संवाद ऑनलाइन सेवा, साइबर सेल और वित्तीय अपराध (साइ-फाई) जांच प्रकोष्ठ की शुरुआत की।उन्होंने कहा, ‘‘अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सानपाड़ा थाने की यह नयी इमारत पुलिस को नागरिकों को तेज़ और बेहतर सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। इससे पुलिस बल और जनता के बीच संवाद भी मज़बूत होगा। मुझे विश्वास है कि ये आधुनिक सुविधाएं कानून प्रवर्तन में सकारात्मक बदलाव लायेंगी और नवी मुंबई के लोगों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।’’
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here