Sheetal Devi update शीतल देवी ने विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Navratri Second day

नई दिल्ली: Sheetal Devi update अठारह वर्षीय भारतीय बिना भुजाओं वाली तीरंदाज शीतल देवी
ने शनिवार को तुर्किये की विश्व नंबर वन ओजनूर क्यूर गिर्डी को 146-143 से हराकर पैरा विश्व
तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच
दिया। प्रतियोगिता में एकमात्र बिना भुजाओं वाली तीरंदाज शीतल अपने पैरों और ठुड्डी का इस्तेमाल
करती हैं और यह चैंपियनशिप में उनका तीसरा पदक है।
Sheetal Devi update:इससे पहले उन्होंने तोमन कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड स्पर्धा में ग्रेट ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहैम और
नाथन मैकक्वीन को 152-149 से हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। कंपाउंड
महिला ओपन टीम स्पर्धा में, शीतल और सरिता ने फाइनल में तुर्की से हारने के बाद रजत पदक
जीता। व्यक्तिगत फाइनल में शीतल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और संयम से निशाना साधा।
पहला राउंड 29-29 से बराबरी पर था लेकिन शीतल ने दूसरे राउंड में तीन 10-10 शॉट लगाकर
शुरुआती बढ़त हासिल की और 30-27 से जीत हासिल की।

Sheetal Devi update:तीसरा राउंड भी 29-29 से बराबरी पर था। शीतल की एकमात्र मामूली चूक चौथे राउंड में हुई, जहां
उन्होंने 28 अंक बनाए और गिरडी ने एक अंक से जीत हासिल की, फिर भी शीतल 116-114 से दो
अंकों की बढ़त बनाए हुए थीं। इसके बाद उन्होंने तीन सटीक तीरों के साथ 30 अंक हासिल करते
हुए, एक त्रुटिहीन अंतिम राउंड के साथ अपना पहला स्वर्ण पदक पक्का किया।
इससे पहले सेमीफाइनल में जम्मू और कश्मीर की इस तीरंदाज ने ग्रेट ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहम को
145-140 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यह खिताबी मुकाबला 2023 पिलसन विश्व
चैंपियनशिप का दोहराव था जिसमें गिर्डी ने शीतल को 140-138 से हराया था।
Sheetal Devi update:कंपाउंड महिला ओपन टीम स्पर्धा में शीतल और सरिता को फाइनल में तुर्की से हारने के बाद रजत
पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले राउंड में गिर्डी और
बुर्सा फातमा उन की तुर्की की जोड़ी पर 38-37 की बढ़त बनाई। भारतीय जोड़ी ने अपने शुरुआती
चार तीर से तीन बार 10 अंक जुटाए जबकि तुर्की की जोड़ी केवल एक बार ही 10 अंक बना सकी।
तुर्की की तीरंदाजों ने दूसरे राउंड में तीन बार 10 अंक से 39 अंक जुटाकर वापसी की और स्कोर
76-76 से बराबर कर दिया। तीसरे राउंड में भारतीय जोड़ी दबाव में आ गई। शीतल और सरिता एक
बार 10, दो बार नौ और एक बार आठ अंक से कुल 36 अंक ही बना पाईं। तुर्की की जोड़ी ने अधिक
निरंतरता दिखाई और उन्होंने एक बार 10 और तीन बार नौ अंक के साथ कुल स्कोर के आधार पर
एक अंक की बढ़त हासिल कर ली।
Sheetal Devi update:गिर्डी और उन ने अगले राउंड में संभावित 40 में से 39 अंक जुटाकर जीत सुनिश्चित की जबकि
भारतीय टीम 36 अंक ही बना पाई जिसमें एक तीर सात अंक पर लगा। तुर्की ने 152-148 से जीत
हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp