Singer Zubin Garg: रविवार, 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने असम के गायक जुबीन गर्ग का जिक्र किया। हाल ही में सिंगापुर में जुबीन का एक हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को असम में लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जुबीन गर्ग के असामयिक निधन Singer Zubin Garg
मन की बात में बोलते हुए Prime Minister Narendra Modi ने कहा ‘जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से लोग शोक में हैं। जुबीन गर्ग एक मशहूर गायक थे। जिन्होंने देश भर में अपनी पहचान बनाई। असम की संस्कृति से उनका बहुत गहरा लगाव था। जुबीन गर्ग हमारी यादों में हैं। हमेशा बने रहेंगे। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा।’
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
हाल ही में हुआ जुबीन गर्ग का निधन Singer Zubin Garg
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। इससे पहले 19 सितंबर को उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया, फिर असम लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ जमा हुई।
पीएम मोदी ने लता जी को किया याद Singer Zubin Garg
‘मन की बात’ प्रोग्राम में Prime Minister Narendra Modi ने सिंगर लता मंगेशकर का भी जिक्र किया। Prime Minister Narendra Modi ने कहा ‘साथियों आज लता मंगेशकर की भी जयंती है। भारतीय संगीत और संस्कृति में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वह सबकुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। Prime Minister Narendra Modi ने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया। भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था। मैं लता दीदी के लिए दिल से श्रद्धांजलि देता हूं।’
पीएम मोदी ने किया भूपेन हजारिका का जिक्र Singer Zubin Garg
Prime Minister Narendra Modi ने कार्यक्रम में गायक भूपेन हजारिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘उनकी आवाज इस बात का सबूत है कि कैसे भूपेन हजारिका जी के गीतों से दुनियाभर के अलग-अलग देश आपस में जुड़ते हैं। दरअसल, श्रीलंका में एक अच्छा प्रयास हुआ। इसमें भूपेन दा जी के मशहूर गीत ‘मनुहे मनुहार बाबे’, इसका श्रीलंकाई कलाकारों ने सिंहली और तमिल में अनुवाद किया है। कुछ दिनों पहले मुझे असम में उनके जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होने का मौका मिला था। यह बहुत यादगार कार्यक्रम रहा।’
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

