Grace of Maa Kalratri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष उपासना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मां से सभी के जीवन में आत्मबल के संचार की कामना की।
‘मूकांबिका देवी जगदंबिके’ Grace of Maa Kalratri
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भक्ति भरा गीत ‘मूकांबिका देवी जगदंबिके’ का वीडियो भी शेयर किया। इस गीत को गायक केजे. येसुदास और गायिका केएस. चिथरा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देवी मां के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। उनसे प्रार्थना है कि वे सभी को अदम्य साहस और उत्तम स्वास्थ्य का आशीष प्रदान करें। उनकी कृपा से सबके जीवन में आत्मबल का संचार हो।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
नवरात्रि में देवी मां को शीश झुकाकर नमन! Grace of Maa Kalratri
प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि के पहले दिन से ही रोजाना माता के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का उल्लेख सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। नवरात्रि के छठे दिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “नवरात्रि में देवी मां को शीश झुकाकर नमन! उनकी कृपा से हर किसी के जीवन में आत्मविश्वास का संचार हो। माता का आशीष सभी भक्तों को प्राप्त हो, यही कामना है।”
कालरात्रि स्वरूप को समर्पित Grace of Maa Kalratri
नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को समर्पित है। मां कालरात्रि को भय और अंधकार का नाश करने वाली देवी माना जाता है। इनकी पूजा से भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। मां कालरात्रि का स्वरूप उग्र होने के बावजूद भक्तों के लिए कल्याणकारी है। इनकी पूजा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और साहस व शक्ति प्राप्त होती है। इस दिन भक्त विशेष रूप से रात में पूजा-अर्चना करते हैं और मां को गुड़, शहद या मिठाई का भोग अर्पित करते हैं।
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

