नई दिल्ली: Chaitanyanand Baba लड़कियों के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में बाबा के मोबाइल फोन से लड़कियों की कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जो चोरी-छिपे खींची गई लगती हैं। सारी तस्वीरें लड़कियों की जानकारी के बिना ली गई थीं। इसके अलावा, बाबा चैतन्यानंद की चैट भी फोन से बरामद हुई है, जिसमें वह फरारी के दौरान भी लड़कियों से बातचीत करता नजर आ रहा है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाबा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों से बातचीत की। खासतौर पर एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनाने का वादा कर उन्हें फंसाया गया। आरोपी बाबा ने अपने ऑफिस को स्वीट रूम की तरह सजाया था, जहां लड़कियों को टॉर्चर और छेड़खानी का शिकार होना पड़ा। बाबा योग करती लड़कियों को वीडियो और फोटो सेंड करने के लिए बोलता था। लड़कियों को लुभाने के लिए ज्वेलरी गिफ्ट देता था।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
चैतन्यानंद पर तीन लड़कियों ने आरोप लगाया था। पुलिस उन तीनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों आपस में बहन लगती हैं। मोबाइल फोन की जांच में मिली चैट से पता चला है कि बीते गुरुवार और शुक्रवार को भी बाबा लड़कियों से संपर्क में था। आरोपी ने धमकी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम का भी इस्तेमाल किया। जब पुलिस की गिरफ्त से बाबा फरार था, तब वह लंदन के एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों महिलाओं से आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे पूरी गुत्थी सुलझाई जा सके। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

