फरीदाबाद Bank Fraud अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के ऑनलाइन एप के जरिये पांच लोगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाकर 50.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि सभी ने सेक्टर-88 की सोसाइटी के एक फ्लैट का पता दिया और फरीदाबाद की नामी कंपनी मैसर्स एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के कर्मचारी के तौर पर फर्जी आईडी भी केवाईसी में लगाई। ठगी के रुपयों से आरोपियों ने जूलरी खरीदी और वाहनों में ईंधन भरवाया। आरोपियों ने पेमेंट नहीं की तो बैंक की ओर से जांच में फर्जीवाड़े का पता चला।
Bank Fraud बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज Bank Fraud
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनके नाम मंजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंद्र कुमार बताए गए हैं। पुलिस टीम अब मामले में जांच कर रही है। अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के असिस्टेंट मैनेजर तुषार कांति मंडल ने ये शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान ये फर्जीवाड़ा हुआ। आरोप है कि इस अवधि के दौरान पांच लोगों मंजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंद्र कुमार ने बैंक के ऑनलाइन एप के जरिये क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। ऑनलाइन ही केवाईसी के लिए दस्तावेज जमा कराए। इन पांच लोगों को बैंक की ओर से 10 क्रेडिट कार्ड जारी किए गए।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
अधिकतर ट्रांजेक्शन दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के दौरान जूलरी व ईंधन खरीद के लिए Bank Fraud
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन 10 क्रेडिट कार्ड से अधिकतर ट्रांजेक्शन दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के दौरान जूलरी व ईंधन खरीद के लिए हुई। अचानक से कार्ड धारकों ने पेमेंट करना बंद कर दिया और उनके मोबाइल नंबर भी बंद हो गए तो बैंक को शक हुआ। जांच शुरू हुई तो पता चला सभी पांचों लोगों के आवेदन में सेक्टर-88 की अमोलिक हाईट्स सोसाइटी के एक फ्लैट का पता दिया गया था। बैंक की टीम इस फ्लैट पर पहुंची तो पता चला कि ये तो पहले किराये पर था और अब खाली है। साथ ही सभी ने खुद को मैसर्स एस्कॉर्ट कुबोटा कंपनी का कर्मचारी बताकर उसके आईडी कार्ड भी आवेदन में लगाए थे। जांच में ये आईकार्ड भी फर्जी पाए गए। बैंक का आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर 50,94,564 रुपये का फर्जीवाड़ा साजिश के तहत किया है। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

