RSF Drone Strikes in Sudan: पश्चिमी सूडान के एल फशर शहर में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (आरएसएफ) के ड्रोन हमले में कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला एक रिहायशी इलाके में किया गया।
तोपखाने और ड्रोन से हमले लगातार जारी RSF Drone Strikes in Sudan
एल फाशर की कोऑर्डिनेशन ऑफ रेसिस्टेंस कमेटीज़ नामक स्वयंसेवी समूह ने बयान जारी कर कहा, “नागरिक इलाकों पर मिलिशिया द्वारा तोपखाने और ड्रोन से हमले लगातार जारी हैं। आज हुए हमले में अल-दराजा अल-औला मोहल्ले में नागरिकों की भीड़ को निशाना बनाया गया, जिसमें आठ लोगों की जान गई और कई घायल हुए।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
अस्पताल में दम तोड़ दिया RSF Drone Strikes in Sudan
एक चश्मदीद के अनुसार, “पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। करीब 12 घायलों को एल फशर के सऊदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” इस बीच, सूडानी सेना की छठी इन्फैंट्री डिवीजन ने बयान जारी कर कहा कि उनकी इकाइयों और सहयोगी बलों ने शहर में घुसपैठ की कोशिश कर रही आरएसएफ टुकड़ी को घेरकर मार गिराया। सेना के अनुसार, “हमले में बड़ी संख्या में विदेशी भाड़े के लड़ाके मारे गए, जिनमें ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इंजीनियर भी शामिल थे।”
आरएसएफ लड़ाकों के शवों के वीडियो जारी RSF Drone Strikes in Sudan
सोशल मीडिया पर सेना समर्थित प्लेटफॉर्मों ने दक्षिणी एल फशर में मारे गए आरएसएफ लड़ाकों के शवों के वीडियो भी जारी किए हैं। हालांकि आरएसएफ की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि 10 मई 2024 से एल फाशर में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और सहयोगी गुटों तथा आरएसएफ के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं, जो हाल के दिनों में और तेज हो गई हैं। अप्रैल 2023 में भड़के गृहयुद्ध के बाद से सूडान में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित होकर मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here