Vijayadashami Arms of the United Hindu Frontविजयदशमी पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की शस्त्र पूजा लोगों को शिवास्त्र धारण करवाए गए
नई दिल्ली:Vijayadashami Arms of the United Hindu Front विजयदशमी के अवसर पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा शाहदरा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय एवं शक्ति विहार, दयालपुर में परंपरागत शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 लोगों को विधिवत् वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिवास्त्र धारण करवाए गए। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Vijayadashami Arms of the United Hindu Front विजयदशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है
Arms of the United Hindu Froविजयदशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक हैnt:फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “शस्त्र पूजा केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि यह हमें सतर्क रहने और धर्म-राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहने का संदेश भी देती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास इस बात का प्रमाण है कि हमने सदैव शास्त्र और शस्त्र दोनों को साथ लेकर अन्याय, आतंक और जुल्म का सामना किया है। गोयल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे एक हाथ में शास्त्र और दूसरे हाथ में शस्त्र लेकर चलें।
Vijayadashami Arms of the United Hindu Front श्री गोयल ने कहा कि आज के समय में लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी ताकतें आधुनिक रावण का रूप हैं।
Arms of the United Hindu Front:श्री गोयल ने कहा कि आज के समय में लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी ताकतें आधुनिक रावण का रूप हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि इन पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि नशाखोरी, भ्रष्टाचार और चरित्रहीनता जैसी बुराइयाँ भी आज के समाज में रावण का ही स्वरूप हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया, उसी प्रकार समाज को एकजुट होकर इन बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।
Vijayadashami Arms of the United Hindu Front देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है
Arms of the United Hindu Front:फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं युवा नेता मनदीप गोयल ने युवाओं से कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है। यदि युवा राम के आदर्शों और मर्यादाओं को जीवन में अपनाएँ तो राष्ट्र और समाज दोनों सशक्त होंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से मोबाइल और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक शस्त्रों का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज से कुरीतियों को मिटाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया,
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

