मुंबई Priyanka Chopra बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक विशेष आयोजन में हिस्सा लिया, जिसकी झलक उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इन तस्वीरों में वह अपने पति और आयोजन में मौजूद लोगों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इस आयोजन में मुझे प्राथमुसा के साथ काम करने वाले उन अद्भुत लोगों से मिलने का मौका मिला, जो मानवता की सेवा में लगे हैं। इस अनुभव ने मेरे दिल को सुकून दिया।”
गर्मजोशी के बीच बेहद खूबसूरत अंदाज में दिख रही Priyanka Chopra

Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
Priyanka Chopra अभिनेत्री ने आयोजन की मेजबानी करने वाली रुकमणी और उनकी टीम की तारीफ करते हुए लिखा, “आप लोग सच्ची प्रेरणा हैं। एक ऐसी दुनिया में, जहां हर दिन नई चुनौतियां आती हैं, आप जैसे लोग जो उम्मीद और मानवता पर भरोसा रखते हैं, हमें बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।” प्रियंका ने सभी से हर दिन बेहतर करने की अपील की। तस्वीरों में प्रियंका आयोजन की चमक-दमक और गर्मजोशी के बीच बेहद खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं।
प्रियंका ‘कृष 4’ में भी दिख सकती हैं Priyanka Chopra

Priyanka Chopra इसी के साथ ही अभिनेत्री ने एक मजेदार वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें निक जोनस उनके बाल खोलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका इस पल को रिकॉर्ड करते हुए हंस रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में देखा गया था। फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है। एक्ट्रेस एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग कर रही है, जो हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों हैं। एक्ट्रेस ‘सिटाडेल-2’, ‘द ब्लफ’, ‘जजमेंट डे’, और ‘एसएसएमबी 29’ में सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी, और उम्मीदें जताई जा रही हैं कि प्रियंका ‘कृष 4’ में भी दिख सकती हैं।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

