Ironman India: अभिनेत्री और खिलाड़ी सैयामी खेर को ‘आयरनमैन इंडिया’ का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया है। उन्होंने एक साल से भी कम समय में दो कठिन ‘आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन’ पूरा करने के बाद यह सम्मान हासिल किया है। ‘घूमर’, ‘चोक्ड’, ‘जाट’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली सैयामी ने सितंबर 2024 में अपना पहला और जुलाई 2025 में दूसरा ‘आयरनमैन 70.3’ पूरा किया।
‘आयरनमैन 70.3’, जिसे ‘हाफ आयरनमैन’ Ironman India
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं। ‘आयरनमैन 70.3’, जिसे ‘हाफ आयरनमैन’ भी कहा जाता है, सहनशक्ति को परखने के लिए दुनिया की सबसे कठिन स्पर्धाओं में से एक है। इसमें प्रतिभागियों को एक ही दिन में कुल 70.3 मील (113 किलोमीटर) की दूरी तय करनी होती है, जिसमें 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
‘आयरनमैन इंटरनेशनल कमिटी’ Ironman India
खेल के प्रति उनकी निरंतरता और समर्पण को देखते हुए ‘आयरनमैन इंटरनेशनल कमिटी’ ने उन्हें ‘आयरनमैन इंडिया’ नामित किया है। सैयामी ने कहा, ‘‘मैं ‘आयरनमैन इंडिया’ का चेहरा बनने पर वास्तव में सम्मानित और उत्साहित हूं। यह आयोजन नौ नवंबर को गोवा में होगा। यह यात्रा मेरे विश्वासों का प्रतीक है – जुनून, निरंतरता और कभी हार न मानने का संकल्प।’’
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

mmbb
hello