Chandni Bar: फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की चांदनी बार, जो 2001 में रिलीज़ हुई थी, ने हाल ही में अपनी 24वीं वर्षगाँठ मनाई। इस मौके पर इसके सिक्वल का ऐलान किया गया है। समाज की कटु सच्चाइयों और मुंबई के डांस बार की जि़ंदगी को बिना किसी लाग-लपेट के दिखाने वाली इस क्लासिक फिल्म ने तब्बू को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया था और भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया था।
फिल्म की लीड कास्टिंग को लेकर Chandni Bar
अब चांदनी बार री-ओपन्स, जिसे संदीप सिंह प्रोड्यूस करेंगे और अजय बहल डायरेक्ट करेंगे, एक बार फिर उसी संवेदनशीलता के साथ शहर की कड़वी हकीकत को सामने लाने का वादा कर रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस समय फिल्म की लीड कास्टिंग को लेकर है। यह किरदार, जिसे तब्बू ने आइकॉनिक मुमताज़ के रूप में निभाया था, अब किसे मिलेगा, यही सबसे बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि तीन युवा और टैलेंटेड अभिनेत्रियाँ रेस में हैं, जिसमें शरवरी वाघ, अनन्या पांडे और तृप्ति डिमरी शामिल हैं। इंडस्ट्री में बहस छिड़ी हुई है कि इस इमोशन-ड्रिवन रोल के लिए सही चेहरा कौन होगा।
Related Posts
गहन किरदार निभाने की क्षमता रखने वाली शरवरी वाघ Chandni Bar
क्या यह गहन किरदार निभाने की क्षमता रखने वाली शरवरी वाघ को मिलेगा? या फिर मेकर्स एक फ्रेश और मॉडर्न अप्रोच के साथ अनन्या पांडे को चुनेंगे? वहीं, हाल ही में अपनी लोकप्रियता और दमदार अभिनय से पहचान बनाने वालीं तृप्ति डिमरी भी एक मज़बूत दावेदार मानी जा रही हैं। यह कास्टिंग फिल्म की सफलता की कुँजी साबित हो सकती है, क्योंकि चुनी गई अभिनेत्री को न केवल ओरिजिनल फिल्म की विरासत को सम्मान देना होगा, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए कहानी को नए तरीके से गढऩा भी होगा।
साल के अंत तक रिलीज़ होने की संभावना Chandni Bar
फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी और साल के अंत तक रिलीज़ होने की संभावना है। ऐसे में, फैन्स और इंडस्ट्री की नजऱें इसी बात पर टिकी हैं कि चांदनी बार की यह मज़बूत विरासत किस नए चेहरे को सौंपी जाएगी।
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

