Murder of Humanity in Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद सियासी बवाल तेज हो गया है। हरिओम पर चोरी का शक जताते हुए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई थी। घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिस पर ऐक्शन भी हुआ है। जांच में दोषी पाए गए दरोगा व डायल -112 के कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया गया। वहीं इस घटना पर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है।
संविधान से भीड़ की सनक से नहीं Murder of Humanity in Raebareli
नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने फेसबुक के माध्यम से कहा है कि मैं हरिओम के परिवार के साथ खड़ा हूं उन्हें न्याय जरूर मिलेगा, भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है और यह देश चलेगा संविधान से भीड़ की सनक से नहीं। उन्होंने कहा कि रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या सिर्फ एक इंसान की नहीं -इंसानियत संविधान और न्याय की हत्या है।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
नफरत हिंसा और भीड़ तंत्र को सत्ता का संरक्षण Murder of Humanity in Raebareli
Rahul Gandhi ने कहा कि आज भारत में दलित, आदिवासी, मुसलमान, पिछड़े और गरीब-हर उस व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है जिसकी आवाज कमजोर है, जिसके हिस्सेदारी छीनी जा रही है और जिसकी जिंदगी सस्ती समझी जाती है। देश में नफरत हिंसा और भीड़ तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ। जहां संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है और इंसाफ की जगह डर ने।
संयुक्त निंदा प्रस्ताव भी जारी Murder of Humanity in Raebareli
इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का संयुक्त निंदा प्रस्ताव भी जारी किया गया है। इससे पहले अजय राय भी परिजनों से मिलने पहुंचे। वहीं, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि यह घटना यूपी की कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की।
संदिग्धों की तलाश शुरू Murder of Humanity in Raebareli
हरिओम की बबर्रता पूर्वक पीटकर हत्या करने वाले अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसमें पुलिस ने पहले ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस की चल रही जांच में दो संदिग्ध व्यक्तियों की वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर रहीं है।
ये पुलिसकर्मी सस्पेंड Murder of Humanity in Raebareli
एएसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि हरिओम की मौत के पहले वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। जांच में डायल-112 के कांस्टेबल जयसिंह और हल्का दरोगा प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में दोनों पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई। उक्त पुलिस कर्मियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान लापरवाही की गई। मामले की अभी जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा था Murder of Humanity in Raebareli
फतेहपुर के तारावती गांव के रहने वाले 38 वर्षीय हरिओम की बीते बुधवार रात को बबर्रता पूर्वक पीटकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीट दिया था। वह अपने घर से पैदल ही ससुराल के लिए निकल पड़े थे। युवक की ससुराल ऊंचाहार कस्बे में थी। फतेहपुर के रास्ते पैदल ससुराल जा रहे युवक को रात हो गई। रात में वह गदागंज थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा। ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक मानकर उसे रोक लिया था। भीड़ ने दलित युवक को पीट-पीट कर मार डाला था।
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

