पटना, Bihar Election बिहार में सत्ता पक्ष जहां लगातार विकास का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता पक्ष से लगातार विकास को लेकर सवाल पूछ रही है। कांग्रेस पिछले तीन दिनों से सत्ता पक्ष को घेरने के लिए प्रेस वार्ता कर प्रत्येक दिन ’20 साल-20 सवाल’ के तहत सवाल कर रही है। इस बीच, पटना साहिब में विकास के दावे की कलई खोलते पोस्टर भी लगाए गए हैं।
दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी चुनावी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपनी खोई जमीन तलाश करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच कांग्रेस के नेता प्रतिदिन 20 साल, 20 सवाल कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चार अक्टूबर से की।
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
इसके तहत कांग्रेस के अभय दुबे और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा भाजपा और जदयू से सवाल पूछ चुके हैं। इसके तहत आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और रोजगार को मुद्दा बनाया गया है।
इधर, बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पटना साहिब में भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें बिहार विधानसभा के स्पीकर और विधायक नंदकिशोर यादव से सवाल पूछे जा रहे हैं।
इस पोस्टर में निवेदक के तौर पर ‘क्षेत्र में जनता’ लिखा हुआ है। पटना साहिब में लगाए गए पोस्टरों में नंदकिशोर यादव के 30 साल के जनप्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है, “7 बार के विधायक से 7 सवाल। पूरे हुए 30 साल, फिर भी क्यों सिटी बदहाल?”
इसके अलावा भी कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। जनता द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। लोग सत्ता पक्ष के विकास के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।