Happy Maharishi Valmiki Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

Happy Maharishi Valmiki Jayanti

Happy Maharishi Valmiki Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

आदर्श जीवन-मूल्यों की धरोहर प्रदान Happy Maharishi Valmiki Jayanti

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आदिकवि वाल्मीकि द्वारा रचित ‘रामायण’ ने मानव समाज को प्रभु श्रीराम की प्रेरणादायक कथा और आदर्श जीवन-मूल्यों की धरोहर प्रदान की है। आध्यात्मिक जागृति, करुणा और मानवीय आदर्शों के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि की गणना भारतीय संस्कृति के आधार-स्तंभों में की जाती है। उनकी पावन स्मृति को मैं सादर नमन करती हूं। मैं आशा करती हूं कि वाल्मीकि-रामायण के आदर्शों को देशवासी अपने आचरण में ढालेंगे।”

जीवन-दर्शन को ‘रामायण’ में समाहित Happy Maharishi Valmiki Jayanti

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, “आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को ‘रामायण’ में समाहित कर उन्होंने जन-जन तक मानवता, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाया। यह पवित्र ग्रंथ मानव समाज को अनंत काल तक जीवन की हर परिस्थिति में मार्गदर्शित करता रहेगा।” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनके आदर्श विचार व मानवीय मूल्य सदियों तक मानवता को राह दिखाते रहेंगे।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Happy Maharishi Valmiki Jayanti

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “समूची मानवता को ‘रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र से परिचय कराने वाले आदिकवि, महाग्रंथ रामायण के रचनाकार, त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। महाग्रंथ ‘रामायण’ हमें मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के साथ सत्य, न्याय एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।”

‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती Happy Maharishi Valmiki Jayanti

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर संपूर्ण विश्‍व को पवित्र महाकाव्य रामायण का अनुपम उपहार देने वाले ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके पुनीत विचार हम सभी को पवित्र आचरण के साथ संयम, सत्य, अनुशासन और कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने की शिक्षा और प्रेरणा देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।”

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी Happy Maharishi Valmiki Jayanti

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी महान कृति रामायण के माध्यम से न केवल भारतीय संस्कृति और आदर्शों को अमर बनाया, अपितु प्रभु श्रीराम के धर्म, सत्य, मर्यादा और कर्तव्यपालन जैसे मूल्यों से जन-जन को जोड़ा। उनके विचार आज भी हमें धर्मपथ पर चलने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी : ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp