Climate Change जलवायु परिवर्तन के कारण 2023 में भीषण गर्मी से हुई करीब एक लाख मौतें: स्टडी

BSNL भर्ती, BSNL वैकेंसी, BSNL जॉब्स, BSNL में भर्ती, BSNL सरकारी नौकरी, BSNL नोटिफिकेशन, BSNL आवेदन, BSNL करियर, बीएसएनएल भर्ती, बीएसएनएल जॉब्स, BSNL ऑनलाइन आवेदन, BSNL रिक्तियां, BSNL एग्जाम, BSNL परीक्षा तिथि, BSNL रिजल्ट, BSNL एडमिट कार्ड, BSNL रिक्रूटमेंट, BSNL कर्मचारी चयन, BSNL अपरेंटिस भर्ती, BSNL जेई भर्ती, BSNL TTA भर्ती, BSNL JTO भर्ती, बीएसएनएल टेक्निकल जॉब्स, बीएसएनएल सरकारी भर्ती, दूरसंचार विभाग भर्ती, BSNL Recruitment, BSNL Jobs, BSNL Vacancy, BSNL Govt Jobs, BSNL Notification, BSNL Apply Online, BSNL Career, Bharat Sanchar Nigam Limited Jobs, BSNL Apprentice Recruitment, BSNL JTO Recruitment, BSNL JE Jobs, BSNL TTA Vacancy, BSNL Online Form, BSNL Exam Date, BSNL Admit Card, BSNL Result, BSNL Technical Jobs, BSNL Telecom Jobs, Government Jobs BSNL, Latest BSNL Vacancy, BSNL Official Notification BSNL latest recruitment news, BSNL upcoming vacancy, BSNL government job update, BSNL recruitment online application, BSNL JE JTO exam preparation, BSNL apprentice online form, BSNL jobs for engineers,

मेलबर्न: Climate Change ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, 2023 में भीषण गर्मी से लगभग एक लाख मौत मानव-जनित जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हैं।

Climate Change मंगलवार को जारी इस अध्ययन में पाया गया कि 2023 में दुनिया भर में भीषण गर्मी के कारण लगभग 1,78,486 लोगों की मौत हुई। इन मौतों में से करीब 54 प्रतिशत, यानी लगभग 97,000 मौतें मानव-जनित जलवायु परिवर्तन की वजह से हुई हैं। यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी की अगुवाई में किया गया है, जिसमें 67 देशों और 2,013 जगहों के तापमान और मृत्यु आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

Climate Change अध्ययन में पता चला कि 2023 का साल अब तक का सबसे गर्म साल था, जो पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.45 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इस तापमान वृद्धि ने हीटवेव की तीव्रता और अवधि दोनों को बढ़ाया, जिससे विशेष रूप से उत्तरी गोलार्ध के उपोष्णकटिबंधीय और मध्यम जलवायु वाले इलाकों में हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौतें बढ़ीं। दक्षिणी यूरोप में गर्मी की लहरों के कारण प्रति मिलियन 120 लोगों की मौत दर्ज की गई, जो विश्व के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे अधिक थी। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी यूरोप में भी उच्च मौत दर देखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की सेहत पर, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर गहरा असर डाला।

Climate Change यह अध्ययन बताते हैं कि अगर मानव गतिविधियों से होने वाला जलवायु परिवर्तन नियंत्रित नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी ही हीटवेव देखने को मिल सकती हैं। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि ऐसे हालात में जरूरी है कि सरकारें और समुदाय स्वास्थ्य के लिए उचित तैयारी करें और जलवायु संकट को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने  पहली राष्ट्रीय जलवायु जोखिम रिपोर्ट जारी की Climate Change 

Climate Change हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 सितंबर को अपनी पहली राष्ट्रीय जलवायु जोखिम रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया कि अगर ग्लोबल वार्मिंग 3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, तो ऑस्ट्रेलिया में 2050 तक 15 लाख से अधिक घर समुद्र के बढ़ते जलस्तर के खतरे में होंगे। 2090 तक यह संख्या 30 लाख से भी अधिक हो जाएगी। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस तापमान वृद्धि के कारण गर्मी से होने वाली मौतें दोगुनी से ज्यादा हो जाएंगी।

जलवायु परिवर्तन, यानी लंबे समय में तापमान और मौसम के पैटर्न में बदलाव, प्राकृतिक कारणों से भी हो सकता है, जैसे सूरज की गतिविधि में बदलाव या बड़े ज्वालामुखी विस्फोट। लेकिन 1800 के बाद से इंसानों की गतिविधियां, खासकर जीवाश्म ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस जलाने की वजह से, जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण बन गई हैं।

Climate Change जीवाश्म ईंधनों के जलने से कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसी गैसें निकलती हैं, जिससे ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है, जो पृथ्वी के तापमान को बढ़ाती हैं। इससे ग्लोबल वार्मिंग होती है। कृषि, उद्योग, परिवहन, भवन निर्माण और भूमि उपयोग जैसे कई क्षेत्र इन गैसों के प्रमुख स्रोत हैं। गर्मी की लहरें न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि यह फसलों और पानी के स्रोतों पर भी बुरा असर डालती हैं। इससे खाद्य सुरक्षा पर संकट पैदा हो सकता है और जीवनयापन मुश्किल हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाना बेहद जरूरी है।

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी : ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp