Ganesh Karthikeya Song: जानेमाने पार्श्वगायक जावेद अली (Javed Ali) का कहना है कि सोनी सब के शो ‘गणेश कार्तिकेय’ में गाना उनके लिये शानदार अनुभव रहा है। सोनी सब के शो ‘गाथा शिव परिवार की ,गणेश कार्तिकेय’ में पार्श्व गायक Javed Ali ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। उनकी यह प्रस्तुति भक्ति, दिव्यता और भावनाओं की गहराई को बड़े ही सुंदर ढंग से व्यक्त करती है।
आत्मिक और अविस्मरणीय अनुभव Ganesh Karthikeya Song
Javed Ali ने बताया कि यह एंथम गाना उनके लिए एक आत्मिक और अविस्मरणीय अनुभव रहा। Javed Ali ने कहा,यह एंथम सचमुच शो की रीढ़ की हड्डी जैसा है। यह शुरुआत से ही माहौल और ऊर्जा बना देता है। यह दर्शकों में उत्साह जगाएगा और उन्हें शो देखने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे विश्वास है कि दर्शक इस गीत से तुरंत जुड़ जाएंगे।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ Ganesh Karthikeya Song
यह शक्तिशाली ट्रैक दर्शकों और सोनी सब की ‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ की दिव्य कहानी के बीच एक सेतु का काम करता है। इसकी भक्ति-भावना दर्शकों को अपनी ओर खींचती है, वहीं इसकी ऊर्जा उन्हें प्रेरित करती है। इसका उद्देश्य जिज्ञासा जगाना और एक श्रद्धा का भाव पैदा करना है, जो दर्शकों के मन में गहराई से गूंजेगा।
बहुत सुंदरता से संगीतबद्ध किया Ganesh Karthikeya Song
Javed Ali ने बताया, यह गीत आदिल जी और प्रशांत जी ने बहुत सुंदरता से संगीतबद्ध किया है और अंशुमाली झा ने इसके भावपूर्ण बोल लिखे हैं। जैसे ही मैंने गाना शुरू किया, मेरे भीतर भक्ति की लहर दौड़ गई। इसके बोल और धुन में एक खास दिव्यता और ऊर्जा है, जिसने इस पूरे अनुभव को मेरे लिए गहराई से आध्यात्मिक बना दिया।मैं अलग-अलग शैलियों में गाता हूँ क्योंकि मेरा मानना है कि सारा संगीत एक ही दिव्य शक्ति से प्रवाहित होता है।
‘गणेश कार्तिकेय’ के लिए गाना Ganesh Karthikeya Song
मैंने पहले भी भक्ति गीत गाए हैं और हाल ही में मेरे एक गीत को बहुत प्यार मिला, जिससे मैं खुद को धन्य मानता हूँ। ‘गणेश कार्तिकेय’ के लिए गाना अलग और शानदार अनुभव रहा क्योंकि आदिल-प्रशांत ने इसे समकालीन अंदाज़ के साथ भक्ति की अनुभूति दी है, जो शो से बड़ी खूबसूरती से जुड़ता है। यह भव्य है, अलौकिक है और इसमें अपनी आवाज़ देने का अवसर पाकर मैं बेहद उत्साहित और धन्य महसूस कर रहा हूँ।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

