Homebound Film: छोटे भाई ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को मिली लोकप्रियता पर खुश हुए शाहिद कपूर

Homebound

Homebound Film: असिस्टेंट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर सोशल मीडिया से लेकर फिल्मफेयर तक में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

ईशान और जान्हवी कपूर की फिल्म Homebound Film

Ishaan Khattar और जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म आज भी पीछे है, लेकिन इसी फिल्म को कान्स और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी कहानी के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिली थी। अब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने छोटे भाई Ishaan Khattar की खुलकर तारीफ की है।

शाहिद कपूर ने पोस्ट की Homebound Film

Shahid Kapoor ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें Shahid Kapoor और Ishaan Khattar एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। दोनों भाइयों के बीच अच्छा बॉन्ड देखा जा रहा है। उन्होंने कैप्शन में Ishaan Khattar पर गर्व महसूस करने की बात कही और लिखा, “ये लड़का एक कलाकार है जो घर से जुड़ा हुआ है। Ishaan Khattar, मुझे आप पर गर्व है। तुम्हें एक एक्टर के तौर पर पहचान बनाते हुए और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते देखना खुशी की बात है।” Shahid Kapoor अपनी पोस्ट में अपनी खुशी शब्दों से जाहिर नहीं कर पा रहे हैं और बार-बार Ishaan Khattar पर गर्व करने की बात कर रहे हैं।

‘होमबाउंड’ में ईशान की एक्टिंग Homebound Film

फिल्म ‘होमबाउंड’ में Ishaan Khattar की एक्टिंग की तारीफ हर तरफ हो रही है। उन्होंने फिल्म में एक गरीब और छोटी जाति के लड़के का रोल प्ले किया है, जो सरकारी नौकरी पाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदलना चाहता है, लेकिन वर्क प्लेस पर भी छोटी जाति को लेकर Ishaan Khattar को जातिसूचक शब्दों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में विशाल जेठवा और Jhanvi Kapoor भी हैं। ये तीनों दोस्त ही सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब विशाल और Ishaan Khattar दोनों को ही Jhanvi Kapoor से प्यार हो जाता है। फिल्म संघर्ष, पहचान और प्यार तीनों भावों को दिखाती है।

कमाई के मामले में फिल्म काफी पीछे Homebound Film

कमाई के मामले में फिल्म काफी पीछे है। फिल्म पहले दो दिन में मात्र 80 लाख का ही कलेक्शन करने में कामयाब रही। ये एक्टर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में आती है। Ishaan Khattar की पहली फिल्म ‘धड़क’ का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 8 करोड़ रुपये था और उनकी दूसरी फिल्म ‘फोन भूत’ ने भी पहले दिन लगभग 2 करोड़ की कमाई थी। फिर भी Ishaan Khattar के लिए ‘होमबाउंड’ बहुत खास है, इस फिल्म से उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली है।

Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ

Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..

Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें

Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ

Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व

Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी: ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp