Pan India Film: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने फैंस को बताया कि वह एक पैन इंडिया फिल्म करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ‘राजा साहब’ के प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री से हाथ मिलाया है।
एक पैन-इंडिया फिल्म Pan India Film
बताया जा रहा है कि यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। पीपल मीडिया फैक्टरी बैनर ने अब तक की कुछ सबसे यादगार फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें ‘मिराई’ और ‘गुडाचारी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। प्रोडक्शन हाउस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने Aayush Sharma को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, “आकर्षक और प्रतिभाशाली अभिनेता Aayush Sharma को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपको पीपल मीडिया फैक्ट्री परिवार में शामिल होते देखकर बेहद उत्साहित हैं।”
Related Posts
‘द राजा साहब’ को प्रोड्यूस किया Pan India Film
यह वही बैनर है, जिसने साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साहब’ को प्रोड्यूस किया है। Aayush Sharma से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वह इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए पीपल मीडिया फैक्टरी के साथ जुड़कर बहुत खुश हैं। यह उनके लिए सम्मान की बात है। वह इस प्रोडक्शन हाउस की कुछ फिल्में देख चुके हैं, जो उन्हें काफी पसंद आईं। उनके साथ काम करने को लेकर वह बहुत ही उत्साहित हैं। ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ जैसी फिल्मों के साथ Aayush Sharma ने अलग-अलग शैलियों में हाथ आजमाया है। वह नए किरदार चुनने में कभी हिचकिचाए नहीं हैं। बताया जा रहा है कि नई फिल्म में भी वह कुछ ऐसा ही एक अलग किरदार निभाते दिखाई देंगे।
‘माई पंजाबी निकाह’ की शूटिंग Pan India Film
Aayush Sharma को पिछली बार फिल्म रुसलान में देखा गया था। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘माई पंजाबी निकाह’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो एक हल्की-फुल्की ड्रामा है। इसकी घोषणा इसी साल हुई थी। इसके साथ ही वह ‘क्वाथा’ नाम की फिल्म शूट कर रहे हैं। इसमें Aayush Sharma और इसाबेल कैफ की जोड़ी दिखेगी। करण ललित भूटानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन फिल्म है। इसमें आयुष आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

