Laxmikant Berde Birth Anniversary: फिल्मों में लगभग दो दशकों तक एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता ‘लक्ष्मीकांत बेर्डे’ हमारे बीच नहीं हैं। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1954 में हुआ था।
कम उम्र में निधन Laxmikant Berde Birth Anniversary
बहुत कम उम्र में किडनी की बीमारी से उनका निधन हो गया, लेकिन जितने भी समय उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया, अपने अभिनय से लोकप्रिय चेहरा बने। उनके जन्मदिन पर राजश्री फिल्म प्रोडक्शन ने पुरानी फोटोज को पोस्ट कर उन्हें याद किया। राजश्री फिल्म प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर लक्ष्मीकांत बेर्डे की पुरानी फोटोज शेयर की। सारी फोटोज फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के सेट से हैं, जहां वो सलमान और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के साथ दिख रहे हैं।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
हर किरदार में बेहद खूबसूरत Laxmikant Berde Birth Anniversary
प्रोडक्शन हाउस ने दिग्गज एक्टर को याद कर लिखा, “लक्ष्मीकांत बेर्डे की जयंती पर उनकी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और लाजवाब हंसी को याद करते हैं। वो हर किरदार में बेहद खूबसूरत थे, ‘हम आपके हैं कौन’ के मजेदार लल्लू प्रसाद से लेकर ‘मैंने प्यार किया’ के मनोहर तक, उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी जादुई थी।” लक्ष्मीकांत बेर्डे को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी और वो फिल्मों में काम करना चाहते थे। परिवार की स्थिति ऐसी थी कि उन्होंने मदद करने के लिए लॉटरी की टिकट भी बेची। उन्होंने पर्दे पर सिर्फ कॉमिक रोल ही नहीं किए बल्कि मराठी फिल्मों में कई गंभीर और संजीदा रोल भी किए थे।
‘मैंने प्यार किया’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू Laxmikant Berde Birth Anniversary
उन्होंने मराठी फिल्मों के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रखा और पहली फिल्म सूरज बड़जात्या की ‘मैंने प्यार किया’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म में मनोहर का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई फिल्में कीं। उन्हें 1991 में ‘साजन’ और “100 डेज”, 1992 में ‘बेटा’ और 1994 में ‘हम आपके हैं कौन’ में देखा गया। उन्होंने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया था। सलमान खान ने एक शो में कहा था कि हमने साथ में बहुत सारी फिल्में की थीं और मुझे लगता है कि अगर वो नहीं होते तो शायद फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ हिट नहीं होती। वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

