Climax of O Romeo: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) जल्द ही एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। इस फिल्म का क्लाइमैक्स शूट हो गया है।
मुंबई में स्पेन का सेट बनाया गया Climax of O Romeo
बताया जा रहा है कि इसके लिए मुंबई में स्पेन का सेट बनाया गया था। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग स्पेन में हुई थी, लेकिन क्लाइमैक्स के कुछ सीन्स के लिए स्पेन का सेट मुंबई में बनाया गया था। विशाल भारद्वाज फिल्म के क्लाइमैक्स को धमाकेदार बनाना चाहते थे, इसलिए क्रू ने काफी मेहनत की। शूटिंग के दौरान बस लीड स्टार्स और एक्शन यूनिट ही सेट पर मौजूद थी। इसके लिए कलाकारों ने कुछ दिन रिहर्सल भी की।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
फिल्म का नाम ‘ओ रोमियो’ Climax of O Romeo
कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने घोषणा की थी कि Shahid Kapoor स्टारर इस फिल्म का नाम ‘ओ रोमियो’ रखा गया है। विशाल ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें शाहिद एक बड़ी टोपी और हाथों से चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर फिल्म का शीर्षक ‘ओ रोमियो’ लिखा दिखा। भारद्वाज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इस वैलेंटाइन डे पर आ रही है ओ रोमियो।”
‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर Climax of O Romeo
पहले कहा जा रहा था कि फिल्म इस साल दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर देती दिखाई देगी। बाद में मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।
धमाकेदार एक्शन सीन शूट Climax of O Romeo
Shahid Kapoor ने इस फिल्म में कई धमाकेदार एक्शन सीन शूट किए हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। यह पहली बार है, जब वे Tripti Dimri के साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। इस फिल्म में Tripti Dimri, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी भी होंगे। फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर Climax of O Romeo
‘ओ रोमियो’ को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है। ‘कमीने’, ‘हैदर’, और ‘रंगून’ के बाद यह Shahid Kapoor और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है। बताया जा रहा है कि इस बार भी Shahid Kapoor और विशाल भारद्वाज मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

