120 Bahadur Trailer: 120 बहादुर का ट्रेलर रिलीज

Pallichattambi Release Date

120 Bahadur Trailer: एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने फिल्म 120 बहादुर का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म 120 बहादुर का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है और इसकी शुरुआत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ से होती है। उनकी गहरी, दमदार और प्रेरक आवाज़ ही ट्रेलर को एक सिनेमाई अनुभव में बदल देती है, जो साहस, बलिदान और निस्वार्थ वीरता की कहानी को और रोमांचक बना देती है।

120 बहादुर का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च 120 Bahadur Trailer

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने 120 बहादुर का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया है, जिसे रॉकिंग स्टार यश ने एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ लॉन्च किया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा है,“सच्ची घटना पर आधारित, जिसने हमारे देश के इतिहास को आकार दिया, 120 बहादुर का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है। स्पेशल थैंक्स: मिस्टर अमिताभ बच्चन सर”

सिनेमाघरों में रिलीज़ 120 Bahadur Trailer

इस फिल्म में फरहान अख्तर, मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी के रूप में, हर फ्रेम में अपनी पकड़ और गहराई दिखाते हैं। इस फिल्म में राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार, आशुतोष शुक्ला, बृजेश करनवाल, अतुल सिंह और वरिष्ठ अधिकारी अजिंक्य देव व एजाज़ खान भी हैं। रज़नीश ‘रेज़ी’ घई द्वारा निर्देशित और रितेश सिद्धवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है।

Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp