Katrina Kaif Birth Baby Boy: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के घर किलकारी गूंज उठी है। कैटरीना कैफ ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और इसकी जानकारी खुद Vicky Kaushal ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। खबर सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां कपल को बधाई दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया Katrina Kaif Birth Baby Boy
Vicky Kaushal ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, “हमारे घर में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दे दी है। बहुत सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत कर रहे हैं।”
Related Posts
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
7 नवंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया Katrina Kaif Birth Baby Boy
पोस्ट के मुताबिक कैटरीना ने 7 नवंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है। खुशखबरी आते ही Vicky Kaushal ने बिना देरी के फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर किया है। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, “बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई।”
फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया Katrina Kaif Birth Baby Boy
इससे पहले खुद Vicky Kaushal ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वे फिलहाल घर से कम ही बाहर जाते हैं, क्योंकि नहीं पता कि कब घर में जरूरत पड़ जाए, समय बहुत नजदीक है। बता दें कि तकरीबन डेढ़ महीने पहले Vicky Kaushal और कैटरीना ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें Vicky Kaushal प्यार से कैटरीना को संभाल रहे थे।
कपल को खूब सारा आशीर्वाद दिया
प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के समय भी फैंस ने कपल को खूब सारा आशीर्वाद दिया था। अक्षय कुमार ने तो कपल को बच्चे को दोनों भाषा सिखाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि “कैटरीना और Vicky Kaushal, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मैं आप दोनों को जानता हूं और यही कहूंगा कि आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। बस बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों सिखाना, हर हर महादेव।” बता दें कि प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही मीडिया में Vicky Kaushal अकेले ही दिखे। कैटरीना ने अपना पूरा प्रेगनेंसी टाइम घर पर बिताया।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat

