Delhi State President Virendra Sachdeva वंदेमातरम हर युवा को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है और समर्पण की नई उर्जा देता है : वीरेंद्र सचदेवा

A young boy celebrates Indian Independence Day holding the national flag outdoors in Agartala.

नई दिल्ली: Delhi State President Virendra Sachdeva भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में राष्ट्र गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेमिनार में शामिल हुए और अपने विचार छात्रों एवं फैकल्टी के समक्ष रखे।  इस अवसर पर भाजपा नेता एवं शिक्षाविद डाॅ. अभिषेक टंडन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अरूण चौधरी ने वीरेंद्र सचदेवा एवं डाॅ. टंडन का अभिनंदन किया।

यह गीत हर युवा को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है Delhi State President Virendra Sachdeva

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरबिंदो कॉलेज के प्रशासन एवं छात्रसंघ द्वारा वंदेमातरम को लेकर सेमीनार आयोजन के लिए साधुवाद दिया और कहा की यह गीत हर युवा को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है और राष्ट्र कार्य के लिए समर्पण की नई उर्जा देता है। वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सम्बोधन में कहा की वंदेमातरम् भारत का राष्ट्रीय गीत है, जो देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित बंगाली उपन्यास आनंदमठ से लिये गये गीत को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सचदेवा ने कहा कि वंदेमातरम् में भारत माता की स्तुति की गई है और देश की स्वतंत्रता और समृद्धि का प्रतीक है यह गीत। यह गीत देशभक्ति की भावना को जगाता है और विगत 150 वर्ष से लोगों को राष्ट्र के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता रहा है।

Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp