CM Naib Saini राष्ट्र को मजबूत और सशक्त करना ही संविधान की मूल भावना : मुख्यमंत्री नायब सैनी

CM Naib Saini,Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana, Haryana Tirth Yatra Scheme, Ayodhya special train Haryana, Ambala to Ayodhya train, free pilgrimage scheme Haryana, Nayab Singh Saini, Ayodhya Ram Mandir darshan, Kurukshetra railway station news, Haryana government scheme, Kaithal news, तीर्थयात्रा योजना हरियाणा, अयोध्या यात्रा ट्रेन, राम मंदिर दर्शन योजना, हरियाणा सरकारी योजना, कैथल समाचार, digital samaj,

चंडीगढ़। CM Naib Saini संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हरियाणा विधानसभा पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, न्याय और गरिमा के साथ आगे बढ़ने का अधिकार प्रदान किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत, सशक्त और एकजुट करना ही संविधान की मूल भावना है और इसी संकल्प के साथ हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन, सामाजिक न्याय और नागरिकों की भागीदारी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की आत्मा हैं और सरकार की नीतियां इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज संविधान पूरी तरह सुरक्षित है और ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास’ संविधान की भावना का सच्चा प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले मजबूत लोकतांत्रिक ढांचे ने संविधान की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि देशहित और संविधान की गरिमा सबसे ऊपर है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से संविधान में निहित मूल कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है और युवाओं को संविधान की समझ के साथ समाज और देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर सहित अनेक विधायक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने शीश मार्ग यात्रा का चंडीगढ़ में किया स्वागत CM Naib Saini

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित शीश मार्ग यात्रा बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सीआरपीएफ कैंपस पहुंची, जहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने पवित्र पालकी साहिब को नमन किया। कैंपस आगमन पर सीआरपीएफ यूनिट ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा की और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीश मार्ग यात्रा हमें सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे, कर्तव्य और साहस के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। हरियाणा सरकार ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ सदैव खड़ी है।

Also Read: सरकार की लापरवाही ने की हार्दिक और अमन की हत्या : Bhupender Singh Hudda

Also Read: Sisganj Sahib Delhi दिल्ली के शीशगंज साहिब से जल-कलश देहरादून में अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचाया

Also Read: Delhi State President Virendra Sachdeva वंदेमातरम हर युवा को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है और समर्पण की नई उर्जा देता है : वीरेंद्र सचदेवा

Also Read: “Broken Idol Service Chariot” खंडित मूर्तियों के सम्मानपूर्ण संस्कार हेतु “खंडित मूर्ति सेवा रथ” का शुभारंभ

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp