World-Class VFX in Ramayana: ‘रामायण’ में विश्व-स्तरीय वीएफएक्स: नितेश तिवारी

Pallichattambi Release Date

World-Class VFX in Ramayana: फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने कहा है कि उनकी आगामी फ़िल्म ‘रामायण’ में दृश्यों को भव्य और शानदार बनाने के लिए विश्व-स्तरीय वीएफएक्स का प्रयोग किया जा रहा है।

पौराणिक महाकाव्य का पैमाना World-Class VFX in Ramayana

Nitesh Tiwari ने वेव्स फिल्म बाज़ार में बोलते हुए कहा कि पौराणिक महाकाव्य का पैमाना ऐसी मांग करता है कि “यह दृश्य के स्तर पर इतना आश्चर्यजनक हो कि यह पूरी दुनिया के लिए एक मानक बन जाए।” उन्होंने इस फिल्म के निर्माण की पांच साल की यात्रा को साझा करते हुए कहा कि परियोजना की विशालता को पूरी तरह से समझने में ही उन्हें लगभग दो साल लग गए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ‘डरावनी और दिमाग सुन्न करने वाली’ है। उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ के पहले भाग के रिलीज़ होने में अभी भी एक साल बाकी है।

पैनल का संचालन World-Class VFX in Ramayana

फिल्म बाजार के पैनल में उनके साथ फ़िल्म निर्माता प्रशांत वर्मा और अश्विन कुमार भी शामिल थे। पैनल का संचालन ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के राजीव चिलका कर रहे थे। पैनल ने इसपर व्यापक चर्चा की कि कैसे प्रौद्योगिकी भारतीय सिनेमा को नया रूप दे रही है। भारत के तेजी से विस्तार हो रहे वीएफएक्स परिदृश्य में इन निर्देशकों ने देश की बढ़ती रचनात्मक शक्ति और फ़िल्म, स्ट्रीमिंग और एनिमेशन में उच्च-गुणवत्ता वाले ‘विज़ुअल इफ़ेक्ट्स’ की बढ़ती मांग के बारे में बात की।

तेलुगु में सुपरहिट सुपरहीरो फिल्म में हनुमान

तेलुगु में सुपरहिट सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ बनाने वाले श्री वर्मा ने जोर देकर कहा कि प्रौद्योगिकी नहीं, बल्कि कहानी ही किसी भी फ़िल्म की नींव बनी रहती है। उन्होंने कहा, “फ़िल्में कहानियों के कारण काम करती हैं। वीएफएक्स सहित अन्य सभी शिल्प, उस कहानी को भव्य तरीके से बताने में मदद करते हैं।”

श्री वर्मा ने अपनी व्यावहारिक कार्यप्रणाली को समझाते हुए कहा, “या तो आप कलाकार को बहुत समय दें या आपके पास बहुत पैसा हो… हमारे पास पैसा नहीं था, लेकिन हमारे पास समय था।” श्री वर्मा फिलहाल, ‘जय हनुमान’ फिल्म पर काम कर रहे हैं।

एआई फिल्म जगत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में World-Class VFX in Ramayana

अश्विन कुमार ने अपनी सफल एनिमेशन फ़िल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ और ऐसी परियोजनाओं को शुरु से तैयार करने के लिए आवश्यक दृढ़ संकल्प की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि एआई फिल्म जगत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरता जा रहा है। श्री कुमार फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ पर काम कर रहे हैं।

ऐसी एआई फ़िल्म जो रुला देगी World-Class VFX in Ramayana

श्री कुमार ने एक बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की, “हम एक निर्णायक मोड़ पर हैं। पाँच वर्षों में, शायद कोई ऐसी एआई फ़िल्म होगी जो आपको रुला देगी।”Nitesh Tiwari ने कहा कि वैश्विक दर्शकों के लिए भारतीय कहानियों और स्थानों पर आधारित एक एनिमेशन फ़िल्म बनाना उनकी व्यक्तिगत “बकेट लिस्ट” में शामिल है।

प्रौद्योगिकी विचारों को शक्ति दे World-Class VFX in Ramayana

पैनल ने भारत के वीएफएक्स-आधारित फ़िल्म निर्माण में नवाचार, कलात्मकता और कहानी कहने के बीच बढ़ते तालमेल को रेखांकित किया। फ़िल्म निर्माताओं ने सहमति व्यक्त की कि प्रौद्योगिकी विचारों को शक्ति दे सकती है, यह उनकी जगह नहीं ले सकती। कहानी को हमेशा नेतृत्व करना चाहिए। वेव्स फिल्म बाज़ार, गोवा में आयोजित होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की उद्योग मार्केटिंग यूनिट है।

Also Read: Doctors Strike in Govt hospitals सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक 2 घंटे की हडताल पर, मरीज परेशान

Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम

Also Read: National Awakening वंदेमातरम हर युवा को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है और समर्पण की नई उर्जा देता है : वीरेंद्र सचदेवा

Also Read: Sisganj Sahib Delhi दिल्ली के शीशगंज साहिब से जल-कलश देहरादून में अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचाया

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp