Two Palestinian Men Accused of Murder: इजराइल के कब्जे वाले पश्चिमी तट पर इजराइली सैनिकों ने बृहस्पतिवार को दो फलस्तीनी पुरुषों को कथित तौर पर आत्मसमर्पण की पेशकश करने के बाद भी गोली मार दी। फलस्तीनियों ने इन मौतों को ‘हत्या’ करार दिया है। इजरायली सेना ने बृहस्पतिवार को दो फलस्तीनी पुरुषों की मौत के मामले में जांच शुरू करने की घोषणा की।
सैनिकों के सामने जमीन पर देखा Two Palestinian Men Accused of Murder
मिस्र के टीवी चैनल अल-गद द्वारा दिखाए गए वीडियो (जिसमें आवाज नहीं है) में पुरुषों को सैनिकों के सामने जमीन पर देखा गया। उन्हें एक गैराज के प्रवेश द्वार पर जाने का आदेश दिया गया। दोनों पुरुषों ने यह दिखाने के लिए अपनी कमीज ऊपर उठाई कि उनके पास विस्फोटक या बड़े हथियार नहीं हैं और एक व्यक्ति हाथ ऊपर करके आगे बढ़ा। जब वे जमीन पर थे और सैनिकों से घिरे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी और पुरुष नीचे गिर गए, जिनकी जान स्पष्ट रूप से जा चुकी थी। कम से कम एक सैनिक को गोली चलाते हुए देखा गया।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
शवों को कब्जे में ले लिया Two Palestinian Men Accused of Murder
फलस्तीनी अधिकारियों ने मारे गए पुरुषों की पहचान अल-मुंतसिर अब्दुल्ला (26) और यूसुफ असासा (37) के रूप में की है और बताया है कि इजराइल ने उनके शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि मारे गए दोनों पुरुष उत्तरी शहर जेनिन में वांछित उग्रवादी थे। सेना के अनुसार, उन्होंने सैनिकों पर विस्फोटक फेंके और गोलीबारी भी की थी।
आक्रामक अभियान संचालित Two Palestinian Men Accused of Murder
यह घटना तब सामने आई है जब इजराइल पश्चिमी तट पर अपना आक्रामक अभियान संचालित कर रहा है। गाजा में युद्धविराम लागू होने के बीच, इजराइल को कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में संदिग्ध हिजबुल्लाह ठिकानों पर फिर हवाई हमले किए, जिससे गाजा युद्धविराम के प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

