फरीदाबाद: absconding criminals जिला पुलिस ने हत्या, लूट, झपटमारी, मादक पदार्थ तस्करी और शास्त्र अधिनियम के मामलों में फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैक डाउन चल रहा है। पिछले 23 दिन में पुलिस ने 138 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ओपी सिंह के आदेश पर यह अभियान चल रहा है। हरियाणा पुलिस ने पांच नवंबर से ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सभी थाना, चौकी और अपराध जांच शाखाओं को गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टारगेट दिया गया है। जिस पर स्थानीय पुलिस नेपिछले 23 दिनों में 138बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बदमाशों पर लगातार निगरानी रहगी absconding criminals
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस दौरान 46 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। इन बदमाशों पर लगातार निगरानी रहगी। इस अवधि के अन्य मामलों में 539 आरोपी दबोचे गए हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस का सिरदर्द ब ने बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें मच्छगर निवासी मनोज उर्फ जीरो को फिरौती के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 21 मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी थाना सदर बल्लभगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है। हत्या के प्रयास के मामले में मच्छगर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। भूदत्त कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी वरुण को शस्त्र अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया absconding criminals

आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के 24 मामले दर्ज हैं। 20 देसी कटटा और 38 जिंदा कारतूस भी बरामद किए ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 20 देसी कट्टा, 38 जिंदा कारतूस, चार पिस्तौल, एक चाकू, 32.63 ग्राम स्मैक और 14 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में 36 और शस्त्र अधिनियम में 35 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन ट्रैक डाउन में हत्या के मामलों में फरार 28 बदमाशों और हत्या के प्रयास के मामलों में 30 फरार बदमाशों को दबोचा गया है। वहीं लूट-डकैती के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही बाकी फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat

