Emotional Remembering Dharmendra: बॉलीवुड स्टार सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 19 में दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को याद कर भावुक हो गये। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। सलमान खान और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग हर किसी को काफी पसंद आती थी। धर्मेंद्र हमेशा कहा करते थे उनके तीन बेटे हैं, जिसमें सनी और बॉबी देओल के अलावा सलमान खान भी हैं।
धर्मेंद्र को याद कर भावुक Emotional Remembering Dharmendra

उनका यह भी मानना था कि सलमान खान उनकी तरह है। सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गये हैं। सलमान बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार भी नहीं होस्ट करना चाहते थे। सलमान खान एपिसोड की शुरुआत में ही काफी भावुक हो गये। उन्होंने कहा, ”यह हफ्ता वैसे ही जो गुजरा है, वो मन्नते मांगकर, दुआएं करके प्रार्थना करके… आंसुओं के साथ गुजरा है। देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। फैन्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. आप समझ रहे हैं कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। काश इस हफ्ते का वीकेंड का वार मैं नहीं कर रहा होता. लेकिन जिंदगी चलती रहती है।”
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा Emotional Remembering Dharmendra

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा अपने दोस्त और दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को याद कर भावुक हो गये हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। शत्रुघ्न सिन्हा ,धर्मेंद्र और उनके परिवार के करीबी थे। शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र को बड़ा भाई मानते थे। धर्मेंद्र को यादकर शत्रुघ्न सिन्हा भावुक हो गये हैं। शत्रध्न सिन्हा ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,“दिल्ली से लौटने के बाद, बहुत भारी और दुःख से भरे दिल के साथ हम अपने सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र, अपने बड़े भाई धरम जी के घर गए।
धरम जी को याद किया
उनके शानदार बेटों सनी देओल, बॉबी देओल उनकी आकर्षक और मनमोहक पत्नी तान्या, उनके सुंदर बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलना बेहद भावुक कर देने वाला था। सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और धरम जी को याद किया, वे एक अद्भुत इंसान थे और जिन असंख्य जिंदगियों को उन्होंने छुआ, उनके कारण वे हमेशा अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनकी शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना की। ओम शांति।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

