scientific exhibition खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आज

Nandita Das Childhood Memories

पुन्हाना:scientific exhibition  बाल वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग आज दो दिसंबर को खंड़ स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रदर्शनी पुन्हाना के बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के सरकारी व मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों के 6 से 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूल मुखियाओं को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है।

गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल किया scientific exhibition

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों को थीम आधारित पट्टी मॉडल, गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल बच्चों में वैज्ञानिक रूचि पैदा करती हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती हैं।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp