नई दिल्ली MCD By-Election आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव के घोषित नतीजों को अपनी पार्टी के लिए सकारात्मक बताया। उन्होंने आआपा पर भरोसा जताने के लिए जनता का आभार जताया।
MCD By-Election केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट में कहा कि एमसीडी उपचुनाव में इस बार आआपा ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि जनसमर्थन लगातार आआपा की तरफ मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आआपा की ओर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
MCD By-Election एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव में भाजपा ने सात और आआपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछली बार इन 12 सीटों में से 9 पर भाजपा और 3 पर आआपा का कब्जा था, जबकि इस उपचुनाव में भाजपा सिर्फ सात सीटें ही जीत सकी। आआपा ने इस बार भी तीन सीटें जीती है। इनमें मुंडका से अनिल लाकड़ा, नारायणा से राजन अरोड़ा और दक्षिणपुरी से रामस्वरूप कनौजिया ने जीत हासिल की।
Also Read: Nora Fatehi is Focusing on her Career: अभी मैं सिंगल हूं, करियर पर फोकस कर रही हूं: नोरा फतेही
Also Read: Happy Patel Movie: आमिर खान की नई धमाकेदार जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान