पौड़ी गढ़वाल: Excellent on World Disability Day विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय पौड़ी में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों व स्वरोजगारियों के सम्मान में Excellent on World Disability Day
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों व स्वरोजगारियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित 2 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों में शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रक्षा नेगी और पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी मनीष रावत और 3 दक्ष दिव्यांग स्वरोजगारियों में सूरज कुमार (सीएससी सेवाएं), दीपक (बकरी पालन) और सुभम जोशी (फैब्रिकेशन कार्य) को 8-8 हजार रुपये की धनराशि, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जबकि 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिए गए व 9 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये।
Related Posts
दक्ष दिव्यांग कर्मचारी व स्वरोजगारियों ने विश्व दिव्यांग दिवस Excellent on World Disability Day

दक्ष दिव्यांग कर्मचारी व स्वरोजगारियों ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सम्मान को लेकर इस पहल की सराहना करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी क्षमताएँ किसी भी प्रकार से कम नहीं आँकी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, प्रशिक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जो योजनाएं चलायी जा रही हैं, वे न केवल उनकी प्रतिभा और दक्षता को आगे बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर भी अग्रसर कर रही हैं।
शासन-प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सार्वभौमिक पहुंच Excellent on World Disability Day
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शासन-प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सार्वभौमिक पहुंच, आवश्यक उपकरण, तकनीकी सहायता, शिक्षण-प्रशिक्षण सुविधाओं और आर्थिक सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस समाज में दिव्यांगजनों के सम्मान Excellent on World Disability Day
नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस समाज में दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों और गरिमा को सशक्त रूप से स्थापित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहे हैं, और उनके योगदान का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाजिश कलीम ने बताया Excellent on World Disability Day
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाजिश कलीम ने बताया कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts

