MDU Attack Case स्कार्पियो कार सवार युवक कुछ अन्य युवको पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे

mdu me scorpio hamla kaun yuvak police karwai, MDU Attack Case एमडीयू हमला मामला, स्कार्पियो सवार युवकों ने क्यों किया हमला, रोहतक पुलिस कार्रवाई, एमडीयू में जानलेवा हमला कैसे हुआ, पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा, स्कार्पियो गाड़ी बरामद, mdu attack case, rohtak police action, scorpio car attack, who attacked in mdu, Japan Attack,Bangladesh Hindu violence latest

रोहतक MDU Attack Case महर्षि दयानंद विश्विद्यालय, रोहतक में एक घटना हुई जिसमें स्कार्पियो कार सवार युवक कुछ अन्य युवको पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। रोहतक पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए स्कार्पियो कार सवार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात में शामिल रहे 2 युवको को पुलिस ने काबू किया है। युवको से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

MDU Attack Case पुलिस अधीक्षक रोहतक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि 16 दिसंबर को एमडीयू में हुई घटना के संदर्भ में रोहतक पुलिस द्वारा ठोस व सख्त कार्यवाही की जा रही है। विक्की निवासी खेड़ी साध जो एमडीयू से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है, ने पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर थाना पीजीआईएमएस रोहतक में धारा 109(1), 126, 190, 191(2), 351(3) BNS के तहत अभियोग संख्या 216/2025 अंकित किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विक्की के ऊपर साल 2024 में भी जानलेवा हमला हुआ था जिस संदर्भ में थाना PGIMS में मामला दर्ज है। जिसमे सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

MDU Attack Case मामला विचाराधीन न्यायालय है। मंगलवार को दिन के समय एमडीयू में फार्च्यूनर गाड़ी सवार रॉबिन, प्रिंस नांदल, प्रिंस करोंथा व अन्य युवकों के साथ विक्की का गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई तथा विक्की का रास्ता रोका। दोपहर बाद विक्की जब लॉ डिपार्टमेंट के पास सड़क पर खड़ा था तब काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर देव अपने अन्य साथियों के साथ आया तथा विक्की पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। विक्की ने साइड में हटकर अपनी जान बचाई। अपना बचाव करते हुए विक्की व अन्य युवको ने ईंटे, पत्थर आदि से स्कार्पियो गाड़ी पर हमला किया। स्कार्पियो गाड़ी सवार युवक मौके से फरार हो गए।
प्रभारी थाना PGIMS निरीक्षक रोशन लाल व प्रभारी सीआईए-2 उप निरीक्षक सतीश कादयान द्वारा मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल रहे 2 युवको को काबू किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। जल्द ही वारदात में शामिल सभी युवको को काबू कर लिया जाएगा। आरोपी युवकों के खिलाफ कानून अनुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp