तोक्यो Japan Attack मध्य जापान के एक कारखाने में शुक्रवार को चाकू से हमला किए जाने की घटना में आठ लोग घायल हो गए तथा सात अन्य लोग शरीर पर रसायन फेंके जाने से झुलस गए। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फुजिसान नान्तो अग्निशमन विभाग के अनुसार, तोक्यो के पश्चिम में शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर स्थित योकोहामा रबड़ कंपनी में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद आठ लोगों को अस्पतालों ले जाया गया।
Japan Attack विभाग ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि चाकू हमले में घायल हुए पांच लोगों की हालत गंभीर है। शिजुओका प्रांत की पुलिस ने बताया कि कारखाने में 38 वर्षीय हमलावर को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उन्होंने अन्य कोई जानकारी नहीं दी। ‘क्योदो’ समाचार एजेंसी ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि माना जाता है कि हमलावर कारखाने का पूर्व कर्मचारी था। जापान के प्रमुख अखबार ‘असाही’ ने जांच अधिकारियों के हवाले से बताया कि संदिग्ध के पास एक चाकू था और ऐस लग रहा था कि उसने गैस मास्क पहना हुआ है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि हमले के दौरान फेंके गए रसायन से भी सात अन्य लोग घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल किया गया रसायन ‘ब्लीच’ थी।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें