Digvijay Comment with Modi Photo: कांग्रेस कार्यसमिति की यहां शनिवार की बैठक से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जन संघ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करती सोशल मीडिया पर प्रेषित एक टिप्पणी चर्चा का केन्द्र बन गयी।
श्री सिंह ने ‘एक्स’ पर पुरानी फोटो पोस्ट की Digvijay Comment with Modi Photo
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ के कटु आलोचकों में गिने जाने वाले श्री सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की, जिसमें वर्तमान प्रधानमंत्री और तबके संघ के एक कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास जमीन (दरी) पर बैठे हैं। श्री सिंह ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘‘कोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का ज़मीनी स्वयंसेवक एवं जनसंघ@बीजेपी4इंडिया का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं देश का प्रधानमंत्री बना। यह ‘संघटन’ की शक्ति है।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
फोटो मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की Digvijay Comment with Modi Photo
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके श्री सिंह ने इस पोस्ट के नीचे लिखा, ‘जय सिया राम।’ प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोटो 14 मार्च 1995 को गांधीनगर में भाजपा के श्री केशूभाई पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की है। श्री दिग्विजय सिंह ने बाद में कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों की बौछार के बीच कहा, “मैंने आरएसएस और मोदी की तारीफ नहीं की है। मैंने संगठन की बात की है। मैं आरएसएस और मोदी का घोर विरोधी हूं। जो कुछ कहना था, मैंने कह दिया।”
राहुल गांधी के वीडियो पर टिप्पणी Digvijay Comment with Modi Photo
इससे पहले श्री सिंह ने 19 दिसंबर को लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा था, “राहुल गांधी जी, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर आप बिल्कुल सही हैं। (आपको) पूरे नंबर। अब कृपया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी ध्यान दें। जैसे भारतीय निर्वाचन आयोग को सुधारों की ज़रूरत है, वैसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी है। आपने “संगठन सृजन” से शुरुआत की है, लेकिन हमें और ज़्यादा व्यावहारिक विकेन्द्रीकृत कामकाज की ज़रूरत है।
मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे क्योंकि मुझे पता है कि आप यह कर सकते हैं। बस दिक्कत यह है कि आपको ‘मनाना’ आसान नहीं है!” श्री सिंह ने इस पोस्ट के अंत में भी ‘जय सिया राम’ लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में श्री गांधी, चुनाव आयोग और कांग्रेस को टैग किया था। वह शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल हुए।
Also Read: Japan Attack जापान के कारखाने में सनसनीखेज हमला, चाकू और रसायन से 15 लोग घायल
Also Read: सीरिया में मस्जिद में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 18 अन्य घायल Sirya Masjid Attack
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

