Superstar Rajinikanth Post: सिनेमा की दुनिया में रजनीकांत की लोकप्रियता दशकों से कम नहीं हुई है। उनके फैंस सिर्फ उनके अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए भी उन्हें दिल से पसंद करते हैं। हर साल नववर्ष के मौके पर रजनीकांत अपने फैंस से मिलने की परंपरा निभाते हैं और इस दौरान वे अपने फैंस के साथ संवाद भी करते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं, और उन्हें नई उम्मीद और उत्साह देते हैं। इस साल भी उन्होंने गुरुवार को अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस को नए साल की बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया।
नए साल की शुभकामनाएं Superstar Rajinikanth Post
रजनीकांत ने घर के बाहर जमा हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘मुथु’ का एक वीडियो क्लिप साझा किया। इस क्लिप में रजनीकांत एक रथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके बगल में अभिनेत्री मीना भी हैं। यह वीडियो फैंस के लिए एक खास तोहफे जैसा है, जो पुराने समय की याद दिलाता है। वीडियो में मीना, रजनीकांत से पूछती हैं कि ‘हम जो रास्ता ले रहे हैं, क्या वह सही है?’ इस पर रजनीकांत कहते हैं, ‘कौन जाने? मैं कभी इस बात की परवाह नहीं करता कि मुझे कौन सा रास्ता लेना है। मैं सबकुछ भगवान पर छोड़ देता हूं। मेरी गाड़ी जो रास्ता चुनती है, मैं उस पर ही निकल जाता हूं और भगवान शिव का नाम जपता हूं।’
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
रजनीकांत ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा Superstar Rajinikanth Post
रजनीकांत ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”आप सभी को नया साल 2026 बहुत-बहुत मुबारक हो। भगवान आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे।” रजनीकांत इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन कर रहे हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है; इसका पहला पार्ट काफी सफल रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों और फैंस के बीच काफी उत्साह है।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here