झज्जर: Two friends clashed, one died. जिला के कस्बा बेरी में आपसी कहासुनी से शुरू हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बेरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव बेरी का निवासी मुकेश अपने घर के बाहर ही टेलरिंग की दुकान चलाता था। रविवार की रात को मुकेश और उसके एक साथी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज हुई तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दूसरे व्यक्ति में मुकेश की बेरहमी से पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल मुकेश के परिजनों को जानकारी मिली तो घटनास्थल पर पहुंचे और मुकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश की आयु लगभग 50 साल थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश की मौत गहरी गुम चोटें लगने के कारण Two friends clashed, one died.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश की मौत गहरी गुम चोटें लगने के कारण हुई। मुकेश अपने घर में ही टेलर की दुकान चलाता था। उसकी दुकान में तीन दूसरे कारीगर भी वेतन पर काम करते हैं। बेरी शहर पुलिस चौकी में मृतक मुकेश के बेटे ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने तहकीकात आरंभ कर दी है। मुकेश के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here