राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर दो सैन्य वाहनों में हुई टक्कर में एक जवान की मौत military vehicle collision
श्रीगंगानगर:military vehicle collision राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर दो सैन्य वाहनों में हुई टक्कर में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक जवान की पहचान कुमार दास (36) के रूप में हुई है जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के कलकुलम थाना क्षेत्र के कोथानालोर गांव का निवासी था। वह वाहन का चालक थाहादसे में घायल हुए दो अन्य जवानों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उनका उपचार जारी है।
यह घटना बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड रेंज में सैन्य अभ्यास से जुड़ी हुई military vehicle collision
यह घटना बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड रेंज में सैन्य अभ्यास से जुड़ी हुई है। हरियाणा के अंबाला से एक सैन्य यूनिट अभ्यास के लिए रवाना हुई थी। इस यूनिट का काफिला बठिंडा में रुका और वहां से 11 फरवरी को सूरतगढ़ की ओर प्रस्थान कियायूनिट के एक सूबेदार बलवंतसिंह अहिर (44) ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी की शाम को जब सैन्य वाहनों का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग 62 से गुजर रहा था, तभी एक वाहन का टायर अचानक फट गया। इससे पीछे से आ रहा दूसरा वाहन तेज गति से उससे टकरा गया।
Related Posts
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
- Jind News 2026: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का गाड़ी में अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
- Jind-Julana में रंजिश का घिनौना खेल: पुराना थाना के पास सनी को घेरकर किया लहूलुहान, सरेआम वीडियो बनाकर इंटरनेट पर फैलाई दहशत Jind julana youth beaten up video viral social media
टक्कर से पीछे वाले वाहन की केबिन में बैठे चालक कुमार दास को गंभीर चोटें लगीं, military vehicle collision

टक्कर से पीछे वाले वाहन की केबिन में बैठे चालक कुमार दास को गंभीर चोटें लगीं, जबकि आगे बैठे दो अन्य जवान भी बुरी तरह घायल हो गए। टना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने तुरंत घायलों को निकटवर्ती सूरतगढ़ छावनी के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव कोथानालोर भेज दिया गया है।
Also Read:हड़ताल को सफल बनाने की अपील Appeal to make the strike successful