नई दिल्ली: DND to Delhi-Mumbai Expressway 2026 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक नौ किलोमीटर का हिस्सा लगभग बनकर तैयार है। इसे परखने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को एक्सप्रेसवे के इस हिस्से का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए महारानी बाग के पास एक्सप्रेसवे पर तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद इस खंड के उद्घाटन के लिए प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। अगले माह इसे वाहनों के लिए खोले जाने की संभावना है। इससे खुलने से पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, मध्य व नई दिल्ली के साथ गाजियाबाद और नोएडा के लोगों का फरीदाबाद, पलवल, सोहना जाना सुगम हो जाएगा। जयपुर तक पहुंचने में मात्र ढाई घंटे का समय लगेगा।
DND to Delhi-Mumbai Expressway 2026 डीएनडी से जैतपुर तक नौ किलोमीटर खंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हुआ
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जैतपुर तक खंड के निर्माण में 1836 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह सराय काले खां के पास डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होता है। यहां से इस पर चढ़ने के दो रास्ते हैं। एक प्रवेश डीएनडी फ्लाईवे के पूर्वी दिल्ली व नोएडा से आश्रम की ओर आ रहे कैरिजवे पर है। दूसरा प्रवेश रिंग रोड से आश्रम जाने वाले कैरिजवे पर बना है। इसके बाद मीठापुर के पास एनटीपीसी ईको पार्क के पास उतरने व चढ़ने का रास्ता है। इससे आगे केएमपी के रास्ते फरीदाबाद और सोहना होते जयपुर तक जा सकते हैं। इसी तरह एक्सप्रेसवे से दिल्ली आने वालों के लिए तैमूर नगर के पास एक रास्ता आश्रम रिंग रोड, दूसरा आश्रम फ्लाईओवर और तीसरा सराय काले खां रिंग पर उतरता है。
Related Posts
- New Delhi Serious Issue: Bus Stop Problem 2026 बस स्टाप पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी”
- New Delhi: ATF 2026 Tax Relief एटीएफ पर कर कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे देवेंद्र यादव
- New Delhi : jai Bhagwan Goyal on Bhojshala Verdict 2026 भोजशाला निर्णय पर जय भगवान गोयल का बयान, कहा- अभी बहुत कुछ बाकी
DND to Delhi-Mumbai Expressway 2026 मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण
इस खंड को पिछले वर्ष सितंबर तक बनकर तैयार होना था। लेकिन आगरा कैनाल में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से पिलर बनाने की अनुमति न मिलने के कारण इसका डिजाइन बदलना पड़ा। सिंचाई विभाग का मानना था कि पिलर से कैनाल का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। इस बदलाव के तहत बिना पिलर के 130 मीटर का स्टील का आर्च ब्रिज बनाकर एक्सप्रेसवे को पूरा करने का निर्णय किया गया, जिसकी वजह से इसकी लागत भी बढ़ी। इस बदलाव के बाद जून 2026 इसे पूरा करने की नई समय सीमा तय की गई थी। इस समय सीमा से पहले एक्सप्रेसवे का यह खंड बनाकर लगभग तैयार कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं, मार्किंग हो गई है। कैमरे लगने बाकी हैं। आर्च ब्रिज पर सड़क बनाने का काम पूरा होने वाला है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से मुंबई तक 1380 किलोमीटर का बनना है। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के वडोदरा होते हुए मुंबई तक है। अलग-अलग कई खंडों में इसका निर्माण चल रहा है। इसके पूरा बनने के बाद दिल्ली से मुंबई तक यात्रा में 12 घंटे का समय लगेगा।
ALSO READS: new delhi big: IPU Entrance Exam Centers 2026 आईपीयू के प्रवेश परीक्षा केंद्रों का कुलपति ने किया निरीक्षण
ALSO READS: लिव-इन के बहाने महिला को सौंपा, फिर एक के बाद एक दरिंदों ने किया दुष्कर्म Gangrape in Jind
FOLLOW AS:http://DIGITALSAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK.COM
Related Posts
- New Delhi Serious Issue: Bus Stop Problem 2026 बस स्टाप पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी”
- New Delhi: ATF 2026 Tax Relief एटीएफ पर कर कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे देवेंद्र यादव
- New Delhi : jai Bhagwan Goyal on Bhojshala Verdict 2026 भोजशाला निर्णय पर जय भगवान गोयल का बयान, कहा- अभी बहुत कुछ बाकी

