Nayab Singh Saini भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर जनता का भरोसा: नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini

चंडीगढ़:Nayab Singh Saini   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 20 फरवरी से शुरू होने वाला विधानसभा का बजट सत्र प्रदेश के विकास, जनकल्याण और भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार देगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प पत्र सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संकल्प पत्र के कई वादे पूरे किए जा चुके हैं और शेष पर तेजी से काम चल रहा है।

सरकारी खर्च और विकास कार्यों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई Nayab Singh Saini

पूर्व-बजट परामर्श के तहत विभिन्न वर्गों से मिले सुझावों को बजट 2026-27 में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है और राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन का हवाला देते हुए बताया कि सरकारी खर्च और विकास कार्यों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
उद्योग, एमएसएमई और निर्यात के क्षेत्र में राज्य की प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष के दुष्प्रचार को खारिज किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में औद्योगिक आधार मजबूत हुआ है और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कथनी-करनी में विश्वास करती है और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, नीयत और नेतृत्व पर भरोसा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास को देखने के बजाय केवल नकारात्मक प्रचार करता है। सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और 2047 तक विकसित हरियाणा के रोडमैप पर आगे बढ़ रही है।

विपक्ष अफवाह फैला कर रहा भ्रमित पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह अफवाह फैलाकर भ्रम पैदा कर रहा है। उन्होंने भारत–अमेरिका ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इससे उद्योग जगत उत्साहित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान दौरे के दौरान करीब ₹5,000 करोड़ के निवेश एमओयू हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा उद्योगों के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है। पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगामी चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, एमएसपी पर फसलों की खरीद और पलवल में बीमारी के मामलों पर सरकार की सतर्कता की भी जानकारी दी।

also reads:आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला, सीएम से इस्तीफे की मांग Demand for resignation from CM

also reads:Bhupinder Singh Hooda विधानसभा में रंगदारी, हत्याकांड व उद्योग पलायन का मुद्दा उठाएंगे: हुड्डा

also reads:Train Bomb Threat अमृतसर से दिल्ली की ओर जोन वाली ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी पर रेलवे पुलिस सतर्क Amritsar to Delhi Train Bomb Threat

also reads:देसी गाय खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दे रही सरकार, जानिए कैसे करें अप्लाई Subsidy for Indigenous Cow Purchase

also reads:Energy State Goals : हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर – राजेश धर्माणी 

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp