Hasanpur Deer Park हसनपुर में बनेगा पर्यटन स्थल: 100 एकड़ जंगल में 85 करोड़ से डियर पार्क का ऐलान

Serene pathway through a forested cemetery area with stone monuments and benches.

हसनपुर Hasanpur Deer Park गांव हसनपुर में लगभग 85 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनेगा। जिसको लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया है। ग्रामीणा का कहना है कि गांव में पार्क का निर्माण होने से गांव में विकास कार्यों के साथ साथ युवाओं को रोजगार के साधन भी स्थापित होंगे।
बजट सत्र में गांव हसनपुर में लगभग 85 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनाने की घोषणा से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में एक अध्याय जुड़ा है। गांव हसनपुर में विधानसभा क्षेत्र में पहला पर्यटन स्थल बन सकता है। गांव हसनपुर में लगभग सौ एकड़ में एक जंगल फैला हुआ है। जंगल में ऐसा कोई साधन नहीं था। जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले। ग्रामीणों ने स्पीकर हरविंद्र कल्याण को कई बार जंगल की कायापलट करने की मांग की थी। जिसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने फॉरेस्ट विभाग में पत्र व्यवहार किया और सौ एकड़ में डियर पार्क बनवाने की घोषणा कर दी। गांव हसनपुर में डियर पार्क की घोषणा होने पर गांव हसनपुर के साथ साथ दुसरे आसपास के लोगो में उत्साह नजर आ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगबीर सिंह, मामचंद, ओमप्रकाश, सतपाल सिंह अन्य लोगों ने बताया कि गांव में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लगभग दो सौ करोड़ की लागत से होमगार्ड का परीक्षण केंद्र भी स्थापित करवा दिया है। जिसका शीघ्र ही शुभारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अब गांव में डियर पार्क बनवाने की घोषणा करके सहरानीय कार्य किया है। जिससे ग्रामीण हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि डियर पार्क बनने से गांव की सुंदरता बढ़ेगी और रोज़गार के साधन स्थापित होंगे।

Also Read: फैक्टरी में लगी आग में मरने वाली महिलाओं की संख्या हुई छह safidon factory fire 6 women dead

Also Read: नशीली दवा रखने के जुर्म में कैमिस्ट को दस साल  कैद drug possession offences

Also Read: Family id का बंद ऑप्शन बना गरीबों के लिए सजा, कब जागेगी सरकार PPP Member Transfer Closed in Haryana

Also Read: BPL House Repair Scheme बीपीएल परिवारों को मकान मरम्मत के लिए 80 हजार की आर्थिक सहायता DR. BR AMBEDKAR AWAAS NAVINIKARAN YOJNA

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp