Jind वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस Uchana bus accident Jind

Jind Bus Accident digital samaj, Uchana Bus Accident digital samaj, Jind News digital samaj, Haryana Road Accident digital samaj, Uchana Jind Road digital samaj, Roadways Bus Accident digital samaj, Jind Road Accident digital samaj, Haryana News digital samaj, Bus Accident Haryana digital samaj, Narwana Jind Accident digital samaj, PGIMS Rohtak digital samaj, Uchana News digital samaj,

जींद Uchana bus accident Jind उचाना के बड़ौदा गांव के पास शनिवार को टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली किलोमीटर स्कीम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को नरवाना तथा जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले डिवाइडर से, फिर लोडिंग गाड़ी से टकराई बस, पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस उचाना से जींद की तरफ आ रही थी। बड़ौदा गांव के पास पहुंचते ही बस डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर टकराने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़ी लोडिंग गाड़ी में जा टकराई।

50 से अधिक सवारियां मौजूद थी बस में, दो दर्जन से अधिक सवारियां हुई घायल Uchana bus accident Jind

जिससे लोडिंग गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी कई हिस्सों में बिखर गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस सड़क से उतर कर करीब 20 मीटर अंदर तक चली गई। हादसे में बस चालक गांव थुआ निवासी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। वहीं बस में मौजूद अन्य सवारियों को उपचार के लिए जींद, नरवाना व उचाना अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जींद अस्पताल में गांव करसिंधू निवासी मानसी, गांव कापडो निवासी अंकित, गांव खरल निवासी कमल, गांव डूमरखां निवासी अंग्रेजन, प्रयागराज निवासी विजय, हरीनगर नरवाना निवासी नीलम, गांव सुरजाखेड़ा निवासी नवीन कुमार उपचाराधीन है।

जींद, उचाना अस्पतालों में लेकर आए घायलों, चालक पीजीआई रेफर Uchana bus accident Jind

Jind Bus Accident digital samaj,
Uchana Bus Accident digital samaj,
Jind News digital samaj,
Haryana Road Accident digital samaj,
Uchana Jind Road digital samaj,
Roadways Bus Accident digital samaj,
Jind Road Accident digital samaj,
Haryana News digital samaj,
Bus Accident Haryana digital samaj,
Narwana Jind Accident digital samaj,
PGIMS Rohtak digital samaj,
Uchana News digital samaj,

बस में मौजूद महिला सवारी प्रवीण डूमरखां ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था। महिला ने बताया कि लोडिंग गाड़ी वाला साइड में गाड़ी खड़ी कर शौच के लिए गया हुआ था। बस स्पीड में थी और बस वाले वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। अचानक से ध्यान और संतुलन बिगडऩे के कारण बस पहले डिवाइडर से टकराई। जिसके बाद उसका संतुलन ओर बिगड़ गया और रो के साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में बस जा टकराई। बस में बहुत ज्यादा सवारियां थी। बहुत सी सवारी बस में खड़ी हुई थी।

पीछे से आई तेज स्पीड बस ने गाड़ी में टक्कर मारी Uchana bus accident Jind

लोडिंग गाड़ी चालक उचाना निवासी पंकज ने बताया कि वह अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए जींद जा रहा था। रास्ते में शौच के लिए रुका था। अचानक से पीछे से आई तेज स्पीड बस ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वह गाड़ी से नीचे था, इसलिए बच गया। कई सवारियों को बहुत ज्यादा चोट आई हैं और कई सवारी की हल्की चोटें हैं। बस में 50 से ज्यादा सवारियां बस में मौजूद थी। बस गाड़ी में टकराते ही उन्होंने देखा तो पहले 112 पर फोन किया इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना व जींद पहुंचाया Uchana bus accident Jind

ट्रैफिक थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी हुई तो 10 मिनट के अंदर ही स्थिति को संभाल लिया गया। 10 से 15 मिनट के अंदर ही सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना व जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया है। बस ओवरस्पीड में चल रही थी। डिवाइडर में टकराने के कारण बस नही अपनी लाइन बदली और साइड में खड़े लोडिंग गाड़ी में जा टकराई। ड्राइवर समेत पांच से छह लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें लगी हैं। नागरिक अस्पताल उचाना के चिकित्सा अधिकारी सुशील गर्ग ने बताया कि हादसे की जैसे ही सूचना मिली तो मरीजों का तुरंत उपचार शुरू किया गया। 24 मरीज उचाना के अस्पताल में पहुंचे हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर थी। जिन्हें यहां से रेफर किया गया। 18 मरीज को हल्की चोटें हैं। जिनको यहां प्राथमिक उपचार दिया गया है। बस ड्राइवर को को फ्रैक्चर था। जिसे जींद अस्पताल ले जाया गया है।

Also Read:Panipat बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर को बनाया निशाना, 6 राउंड फायर किए Money Exchange Center Firing Panipat

Also Read:नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना

Also Read:Bajrang Garg :सरकार को कमर्शियल गैस व रसोई Gas Cylinder की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रखनी चाहिए ,रसोई गैस की कीमतों में 150 प्रतिशत बढ़ोतरी

Also Read:Kaithal जर्जर भवनों पर बुलडोजर, Medical Stores पर सख्ती, ADC ने नशा नियंत्रण में कसी कमर Kaithal Drug Control

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp