जींद। Child marriage scandal exposed अलेवा थाना पुलिस ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर नाबालिग द्वारा बच्चे को जन्म देने पर पति के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 14 मार्च को कैथल के नागरिक अस्पताल में गांव नगूरां हाल प्यौदा रोड Kaithal निवासी भारत की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। जोकि नाबालिग है। डिलीवरी के दौरान जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए उसमें जच्चा की जन्मतिथि दो अगस्त 2009 है। जिसके हिसाब से अब जच्चा की उम्र साढ़े 16 साल है। दस्तावेज में पति का नाम भारत दिया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पति पर दर्ज किया मामला Child marriage scandal exposed

Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
नागरिक अस्पताल से सूचना पाकर बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंची और दस्तावेजों को जांचने तथा जच्चा से बातचीत करने पर साफ हुआ कि बाल विवाह हुआ है। विवाह गांव नगूरा मे होना पाया गया। जिला बाल सरक्षण अधिकारी कैथल ने आरोपित पति भारत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की। सिविल लाइन थाना कैथल ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अलेवा थाना को भेज दी। जिस पर अलेवा थाना पुलिस ने गांव नगूरां निवासी भारत के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि कैथल पुलिस से जीरो एफआईआर मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read: Jind: तकनीकी सुधार के बाद तीसरी बार हुआ Hydrogen train trial