जींद। साइबर ठगों ने एक 80 वर्षीय वृद्ध को डिजिटल अरेस्ट कर उस से लगभग एक करोड़ रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीडि़त वृद्ध की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों की आदर्श बस्ती निवासी हवा सिंह मार्केटिंग सोसायटी से सेवानिवृत कर्मचारी है। गत 12 मार्च को साइबर ठगी करने वाले लोगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उन्हें कहा कि उनके खिलाफ मुकद्मा दर्ज है और उनके खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा आया हुआ है।
मुकद्मा दर्ज होने और मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा खाते में आने की बात कह कर दिखाया भय digital-arrest-fraud-1-crore-scam-india

Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
उन्होंने कहा कि उनके पास जितने भी पैसे हैं वह एक बार उन्हें ट्रांसफर कर दें। यह पैसा उनके पास सुरक्षित रहेगा और इस मामले का निपटारा होने के बाद यह पैसा उन्हें वापस कर दिया जाएगा। साइबर ठगी करने वाले लोगों ने हवा सिंह को स्पष्ट तौर पर बताया कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है और वह उनकी निगरानी में रहेंगे। बुजुर्ग हवा सिंह साइबर ठगों के झांसे में आ गए और उन्होंने 98 लाख 25 हजार रुपये उनके कहे अनुसार उनके द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। हवा सिंह ने बताया कि उन्हें 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। बाद में जब हवा सिंह को इस बात का अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है तो उसने साइबर सेल की मदद ली। साइबर क्राइम थाना जींद पुलिस ने हवा सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read:खुले नालों से बढ़ा खतरा, सफाई के बाद स्लैब नहीं रखने से लोग परेशान Danger Open Drains
Also Read:Karnal गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन बेहाल, सुबह 4 बजे से लग रही लंबी लाइनें Gas Cylinder Shortage
Also Read:Zomato ने Platform Fee बढ़ाई: अब हर ऑर्डर होगा महंगा, जानें नया चार्ज Zomato fee increase