किसानों की आंखों में आंसू, कंबाइन मशीन में चिंगारी निकालने से दो जगह लगी आग, डेढ़ एकड़ फसल पाजू खुर्द में भी जलकर राख Wheat Crop Fire
जींद। Wheat Crop Fire सफीदों उपमंडल के गांव बेरी खेड़ा में दोपहर के समय गेहूं की खड़ी फसल में आग का तांडव देखने को मिला। आग लगने से करीब सात किसानों के 22 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान किसानों की आंखों में आंसू देखने को मिले। आग लगने का कारण कंबाइन मशीन से चिंगारी निकलना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग को दी गई।
तेज हवा ने आग को बनाया विकराल, दमकल व ग्रामीणों की मशक्कत के बाद पाया काबू Wheat Crop Fire
जींद। Wheat Crop Fire सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ किसानों ने मिलकर ट्रैक्टर से खेत बहाकर व वृक्षों की टहनियों से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तेज हवा के कारण करीब 22 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें बुड्ढाखेड़ा निवासी अनिल की करीब तीन एकड़, रजाना कलां निवासी मुकेश की करीब छह एकड़, रजाना खुर्द निवासी प्रवीण की दो एकड़, वहीं दूसरे स्थान पर आगजनी में बजिंदर बूरा की ढाई एकड़, दिलबाग की दो एकड़ व एक अन्य किसान की सात एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident