पुलिस ने बीमा एजेंट के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज Fraud Case
जींद। Fraud Case : सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने का झांसा देकर दो लाख 80 हजार रुपये हड़पने पर बीमा एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डा. अश्वनी मिड्ढा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भारत सिनेमा के निकट रहने वाले अशोक आहूजा ने उसकी मुलाकात सैक्टर 11 निवासी राघव गुप्ता से करवाई थी। जिसने भारत सिनेमा निवासी राघव गुप्ता को मैक्स, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी समेत अन्य इंश्योरेंस कंपनियों का एजेंट बताया। उसने राघव गुप्ता पर भरोसा करते हुए अपनी माता कृष्णा के नाम की टाटा एआईसी की बीमा पॉलिसी समेत दो बीमा पॉलिसी नवीनकरण वर्ष 2025 उसे दे दी। जिसके लिए आरोपित को दो लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
जेंट ने फर्जी रसीद देकर किया भरोसे का गलत इस्तेमाल : Fraud Case
जींद। Fraud Case : आरोपित ने आश्वासन दिया था कि बीना देरी के बीमा पॉलिसी की रसीद सौंप दी जाएगी। आरोपित से एक बीमा पॉलिसी एक लाख 80 हजार की रसीद दे दी। जब दूसरी पॉलिसी एक लाख रुपये की रसीद मांगी को वह बहाना बनाने लगा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे रसीद नही मिली। जब उसने दोनों बीमा किश्त की जानकारी ली तो उसे दी गई रसीद फर्जी थी। जब आरोपित से संपर्क साधा गया तो कुछ समय मांगा। बावजूद इसके आरोपित ने न किश्तें जमा करवाई और न ही रुपये वापस लौटाए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डा. अश्वनी मिड्ढा की शिकायत पर राघव गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read : Jind Crime News : जुलाना में भठ्ठा संचालक से 2 करोड़ की फिरौती की मांग , पुलिस मामले की जांच में जुटी
Also Read :Ghaziabad Viral Video सफाई नायक का शराब पीते Video Viral, विभागीय कार्रवाई शुरू
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook