दुकान से हजारों रुपए का कीमती सामान भी ले गए चोर confectionery shop
confectionery shop fatehabad : जाखल में चोरों के हौंसले बुलंद है। बीती रात्रि अज्ञात चोर शहर के सबसे व्यस्तम चंडीगढ़ बुढलाडा रोड़ पर एक्सिस बैंक के पास स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
confectionery shop fatehabad : दुकान मालिक अमरजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब 10 बजे वो अपनी दुकान मंगल कर घर गई थी। रात को चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखी करीब 42 हज़ार रुपए नकदी व लगभग 14 हज़ार रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह वो दुकान पर आईं तो घटना की जानकारी हुईं।
दुकान मालिक ने बताया कि करीब दो माह पहले उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नही लगा। इसे लेकर पीड़ित में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्यवाही की जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर चोरी की बरामदगी करने की मांग की है।
Post Views: 10
Like this:
Like Loading...