Jind युवक की सड़क हादसे में मौत के सवा माह बाद दर्ज हुआ मामला Accident death Case

A motorcycle lies on a city road amidst traffic, indicating a recent accident.Tractor Trolley Accident, Kharakhauda Assault Cases, death Casea

Digital Samaj जींद। Accident death Case गांव ढाकल के निकट सड़क हादसे में लगभग सवा महीने पहले हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ Case दर्ज किया है। गांव ढाकल निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई रंजन गत 14 फरवरी को बाइक पर सवार हो कर खेत में पानी लगाने गया हुआ था। सुबह वह सड़क पर घायल अवस्था में मिला। जिसे गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच सदर थाना नरवाना पुलिस Accident death Case

घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उस दौरान पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। अब उन्हें पता चला कि उसके भाई रंजन की बाइक गांव बेलरखां निवासी सुरेंद्र की टै्रैक्टर ट्राली से टकराई थी। सुरेंद्र ने बिना इंडीकेटर को जलाए सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा हुआ था। जिसके चलते उसके भाई रंजन को बाइक ट्राली से जा टकराया। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने रजत की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: HSSC Group-D 2026 चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp