Private Kabaddi Academy चलाने वाले Coach पर Suicide के लिए उकसाने का आरोप, Police Investigation जारी :Kabaddi Coach Harassment Case
जींद Kabaddi Coach Harassment Case : सफीदों खंड के गांव बहादुगढ़ में निजी अकेडमी कबड्डी कोच से परेशान हो कर एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कोच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
गांव बहादुरगढ़ निवासी सीताराम (40) ने बुधवार को सुबह अपने पशुबाड़े में फांसी का फंदा लिया। काफी देर तक घर ने आने पर परिजनों ने जब पशुबाड़े पहुंच कर देखा तो सीता राम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी Kabaddi Coach Harassment Case
जींद Kabaddi Coach Harassment Case : घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के भाई हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी गांव में कबड्डी अकेडमी चलाने वाले कोच प्रेम के पास कोचिंग लेने जाती थी। वह खेल के नाम पर लड़कियों को बाहर भी ले जाता था। वापस लौटने पर उसकी भतीजी ने प्रेम द्वारा अश£ील हकरत किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने लड़की को हटा लिया था। बाद में पंचायत हुई। जिसके कहने पर उसकी भतीजी को बाहर खेलने भेज दिया। लौटने पर फिर से कोच पर आरोप लगे। गत 26 मार्च को कोच प्रेम ने उसके भाई सीताराम की पुलिस में शिकायत दी। उसके भाई ने पुलिस से कुछ समय मांगा। जिसके बाद आरोपित से कहासुनी तथा हाथापाई भी हुई। गांव में पंचायत भी हुई। आरोपित ने उसके भाई को जलील किया। जिससे उसका भाई परेशान हो चुका था। कोच प्रेम से परेशान हो कर उसके भाई ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई हरीओम की शिकायत पर आरोपित कोच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Also Read : Fierce Competition 2026: District President Post in Congress, हर जिले से कई दावेदार मैदान में
Also Read : Cyber Fraud : साइबर ठगों ने बैंक कर्मी से ठगे 11 लाख
Also Read : Jind Fraud Case : सेब सप्लाई के झांसे में कारोबारी से 43 लाख की ठगी

