सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई कर अलग-अलग स्थानों से पकड़ा Jind CIA Staff Action
Jind CIA Staff Action : सीआईए स्टाफ ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पिस्तौल तथा सात कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव अहिरका के निकट एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा हुआ है। जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कारवाई करते हुए युवकों को काबू कर लिया। पुलिसकर्मियों ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे दो पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव अहिरका निवासी निशांत उर्फ हर्ष के रूप में हुई। वहीं सीआईए स्टाफ नरवाना ने एक निजी स्कूल के निकट चमेला कालोनी निवासी अमन उर्फ मनी को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उधर सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव भाणा ब्राह्मणन निवासी गोल्डी को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। संबंधित थाना पुलिस ने अवैध असलहा के साथ पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सूचनाओं के आधार युवकों को अवैध असलहा के साथ काबू किया गया है।
Also Read :Jind Road Accident : परिवहन समिति बस तथा गाड़ी भिडंत में आधा दर्जन यात्री घायल
Related Posts
- Ghaziabad Ganga Dussehra गंगनहर घाट पर उमड़ा जनसैलाब: गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
Also Read :Jind युवक की सड़क हादसे में मौत के सवा माह बाद दर्ज हुआ मामला Accident death Case