137 छात्रों ने पास की नेशनल मींस मेरिट कम स्कालरशिप परीक्षा NMMS Scholarship Result
जींद। NMMS Scholarship Result : नेशनल मींस मेरिट कम स्कालरशिप (राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति परीक्षा) में जिले के 137 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के 137 विद्यार्थियों ने एनएमएसम परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें नरवाना ब्लाक के सबसे ज्यादा विद्यार्थी पास हुए हैं। 137 विद्यार्थियों में से जींद ब्लाक के 15, जुलाना ब्लाक के सात, अलेवा ब्लाक के आठ, पिल्लूखेड़ा ब्लाक के दो, सफीदों ब्लाक के 18, नरवाना ब्लाक के 66 व उचाना ब्लाक के 21 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना परीक्षा का उद्देश्य NMMS Scholarship Result
जींद। NMMS Scholarship Result : परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विद्यार्थी को 9वीं से 12वीं कक्षा तक एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। नेशनल मींस मेरिट कम स्कालरशिप प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकारी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढऩे वाले प्रतिभाशाली जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। हरियाणा राज्य में इस योजना के अंतर्गत 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। गत 30 नवंबर 2025 को जींद शहर में एनएमएमएस के तहत दस केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 3105 विद्यार्थियों में से 2714 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 391 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे थे। नेशनल मींस मेरिट कम स्कालरशिप परीक्षा के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दो भाग थे। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
Related Posts
- Ghaziabad Ganga Dussehra गंगनहर घाट पर उमड़ा जनसैलाब: गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति परीक्षा शिक्षा विभाग की एक अच्छी पहल NMMS Scholarship Result
जींद। NMMS Scholarship Result : इस भाग में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता तर्क, विश्लेषण व संश्लेषण को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 90 प्रश्न होते हैं जो कि प्रत्येक एक-एक अंक का था। सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं। वहीं दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण पर होता है। इस भाग में भी 90 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें विज्ञान के 35 प्रश्न, गणित के 20 प्रश्न और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं। अब परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया हैए जिसमें जिले के 137 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने बताया कि जिले के 137 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं और लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़े। राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति परीक्षा शिक्षा विभाग की एक अच्छी पहल है। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को 9वीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं।
Also Read :Delhi Updates 2026: Patparganj Police की Explosive Action, खतरनाक आरोपी घंटों में Arrest
Also Read :BIG UPDATE 2026 : Pankaj Kumar Singh का STRONG ACTION on ZERO TOLERANCE
Also Read :Jind Fraud Case : सेब सप्लाई के झांसे में कारोबारी से 43 लाख की ठगी
Related Posts
- Ghaziabad Ganga Dussehra गंगनहर घाट पर उमड़ा जनसैलाब: गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind

